अफसरों को तय सीमा मे काम करने अजय की चेतावनी

Shri Mi
4 Min Read

ajay_c_fileरायपुर।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि हमे गरीबों का दरवाजा तक तक खटखटाना चाहिए जब तक वह  ना जागे, ऐसी भावना मन में होनी चाहिए। गरीबों की सेवाएं सर्वश्रेष्ठ सेवा है। गरीबों के लिए संचालित योजानाओं की शत-प्रतिशत सफलता के लिए कार्ययोजना दिल में होनी चाहिए। श्री चन्द्राकर नया रायपुर के ग्राम झांझ स्थित ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन संस्थान में आयोजित बैठक में सभी 27 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को योजना के तहत कृषि संबंध गतिविधियों को प्राथमिकता के स्वीकृति प्रदान करने निर्देश दिए। उन्हांेने ग्रामीणों के लिए अधिक से अधिक मानव दिसव रोजगार उपलब्ध कराने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      चन्द्राकर ने कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तय समय-सीमा में आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण करें। समय-सीमा में कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में कम से कम एक आदर्श आंगनीबाडी भवन बने ताकि वह अन्य गांवों के लिए उदाहरण बने। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत चालू वित्तीय वर्ष में पंजीकृत मजदूरों के लिए नौ करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। जिसके विरूद्ध मजदूरों को सात करोड़ पांच लाख मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। महात्मा गांधी नरेगा और समेकित बाल विकास परियोजन के अभिसरण से लगभग चार हजार आगंनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

                                                           वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 में अब तक तीन हजार 738 आंगनबाड़ी भवनों के लिए प्रदान की गई है। 437 कार्य पूर्ण हो चुके है। शेष कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 55 हजार निजी डबरी तथा सामुदायिक तालाब का निर्माण का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध 50 हजार 382 कार्य स्वीकृत कर 23 हजार 104 कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष प्रगति पर है।

                                                          चन्द्राकर ने कहा कि गरीब परिवारों और उनमें भी भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता के साथ जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्हांेने कहा कि गरीबों के लिए काम करने में किसी प्रकार की लापारवाही अथवा तर्क-वितर्क नहीं होना चाहिए।चन्द्राकर ने गामीण यांत्रिकी सेवा(आर.ई.एस.), सांसद आदर्श ग्राम योजना और विधायक आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की। उन्हांेने अपेक्षा के अनुरूप प्रगति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close