अबुधाबी से आया प्रीति का शव…सिम्स में हुआ पोस्टमार्टम…पुलिस कप्तान ने कहा…जांच में लेंगे विदेश मंत्रालय का सहयोग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

  बिलासपुर— प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्डा की बेटी प्रीति चड्डा की चार दिन पहले आबुधाबी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रीती चड्डा के शव को आज सिम्स में पोस्टमार्टम के लिए हवाले किया गया। पूरे मामले के परिजनों ने मौत के लिए बेटी के पति पर संदेह जाहिर किया है। प्राण चड्डा ने मामले में जांच का निवेदन पुलिस कप्तान से किया था। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि प्राण की तरफ से लगाए आरोप की दिशा में जांच होगी। जरूरत पड़ने पर विदेश विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              बताते चलें कि तीन दिन पहले आबुधाबी में वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्डा की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में रमौत हो गयी। खबर मिलती है बिलासपुर में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्डा ने मामले में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के सामने आवेदन देकर मामले में जांच की मांग की है। इसके बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया।

                          पुलिस कप्तान ने बताया कि प्राण चड्डा की मांग पर शव को बिलासपुर आने के बाद सिम्स में पुलिस निगरानी में पोस्टमासार्टम किया गया है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। प्राण चड्डा ने कुछ आरोप भी लगाए हैं। मामले में छानबीन करेंगे। जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय का भी सहयोग लेेंगे।

                    बताते चलें कि प्राण चड़्डा की बेटी प्रीति की सन्दिग्ध मौत आबूधाबी में हाटल में 23 जून रविवार को हो गयी थी।  प्रीति चड्डा दुबई स्थित आबुधाबी में मल्टीनेशनल फर्म में एचआर विभाग में प्रमुख पद पर कार्यरत्त थी। तीन साल साल पहले प्रीति का विवाह  पायलट सिन्धु घोष से विवाद हुआ था। बीते एक साल से उसका दाम्पत्य जीवन पति से  रह रह कर विवादों में चल रहा था। जिसकी जानकारी प्रीति ने बिलासपुर पहुंच कर अपने पिता प्राण चड्ढा और परिजनों को दी थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। इसके बाद वह दुबई जाकर फिर से जॉब में लग गयी।

                      लम्बे तनाव के बीच परामर्श के बाद पति सिंधु घोष के साथ प्रीति का जीवन सामान्य होने लगा। इसी बीच प्रीति आबूधाबी के कमान को छोड़ कर दुबई के होटल में मासिक भाड़े पर रहने लगी। इस बार ईद में दुबई में मिली छूट्टियों पर प्रीति बिलासपुर आ गयी। अपने घर में पति से चल रहे तनाव के बारे में बताया। प्रीति ने पिता को बताया कि शराब पीने के बाद सिन्धु आपा खो देता है। अब वह सिन्धु से हमेशा के लिए दूर रहना चाहती है। लेकिन रविवार को वह होटल से कपड़े लेने अबुधाबी गयी। फिर उसकी सन्दिग्ध परिस्थिितियों में मौत हो गयी।
                             प्राण चड्डा ने जानकारी दी कि प्रीति की मौत की सूचना सिन्धु घोष ने ही दी। डेड बॉडी पोस्टमार्टम बाद इंडिया पहुंचने के बाद सिम्स में ले जाया गया। इसके पहले पुलिस कप्तान से आवेदन कर मामले में जांच की मांग की है। चड्डा ने बताया कि वकील के परामर्श के बाद सीआरपीसी 188 के तहत प्रकरण की रिपोर्ट बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज किया गया है।
 पांच सदस्यीय टीम ने किया पीएम
                      सिम्स डिप्टी एमएस आरती झा ने बताया कि पांच सदस्यीय चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने पीएम किया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। टीम में सभी विभागों के पांच योग्य चिकित्सक शामिल हैं। पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाल कर दिया गया है।
close