अब अजीत जोगी के खिलाफ करूंगी आंदोलन..समीरा ने बताया….सरकार ने नहीं कानून ने किया अपना काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- जिला पंचायत उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने अमित जोगी की गिरफ्तारी को कानून की जीत और जनता के साथ न्याय बताया है।  समीरा पैकरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जोगी की गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। लेकिन देर आए  दुरूस्त आए। पैकरा ने इस बात से इंकार किया कि भाजपा सरकार जोगी को बचा रही थी। उन्होने कहा कि कुछ कानूनी प्रक्रिया में पेंच फसने के कारण जोगी बार बार बच रहे थे। लेकिन हमारी् मांग पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। चुनाव आयोग को फर्जी जानकारी देने के आरोप में उन्हें आज गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अजीत जोगी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       समीरा पैकरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमित जोगी की गिरफ्तारी के बाद कानून और जनता की जीत हुई है।अमित जोगी ने 2013 मरवाही विधानसभा चुनाव फर्जी जानकारी के आधार पर लड़ा है। मामले की शिकायत हाईकोर्ट में की थी। कोर्ट में हमने बताया कि अमित जोगी ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उनका जन्म सारबहरा में हुआ है। जबकि उनके अलग अलग दस्तावेजों में टैक्सास, इन्दौर में जन्मस्थान होना बताया गया है। हाईकोर्ट से सर्टिफाइड कापी लेने के बाद मैने गौरेला थाना में अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। सात महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी के एक दिन पहले सोमवार को पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर जनता के साथ अमित जोगी के खिलाफ कदम उटाने का दबाव बनाया गया। आज उसी मामले में अमित जोगी की गिरफ्तारी हुई है।

                     समीरा ने इस बात से इंकार किया कि पन्द्रह साल से भाजपा सरकार अमित जोगी को बचा रही थी। समीरा ने बताया कि हाईपॉवर कमेटी की रिपोर्ट में कुछ तकनिकी खामिया आने से जोगी के खिलाफ मामला कमजोर पड़ा। बाद मेंं हाईपावर कमेटी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि अजीत जोगी आदिवासी नहीं है। भाजप सरकार जो काम नहीं कर सकी उसे कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया के सवाल पर समीरा ने कहा कि यहां सरकार नही बल्कि कोर्ट ने काम किया है। कानूनी मामले में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। कोर्ट के आदेश पर ही अमित जोगी की गिरफ्तारी हुई है। जोगी का जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी है। चुनाव में दी गयी जानकारी भी गलत है। उसी आधार पर एफआईआर दर्ज हुआ। अब गिरफ्तार हुई है।

                    समीरा ने बताया कि अजीत जोगी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करूंगी। जरूरत हुई तो आंदोलन भी करुंगी। फिलहाल कैविएट की तैयारी कर रही हूं। जल्द ही इसकी जानकारी आप लोगों को भी दूंगी।

close