अब इन राज्यों में देगा दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Shri Mi
2 Min Read

Monsoon 2022: मॉनसून मुंबई पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून दो दिन की देरी से शनिवार को महाराष्ट्र पहुंचा। इसका असर मध्य महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां के कुछ हिस्सों में मॉनसून की दस्तक हो गई। गुजरात, मराठवाड़ा के साथ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों में माहौल अनुकूल देखा जा रहा है। वहीं, अगले दो-तीन दिनों में ओडिशा, झारखंड और बिहार तक मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। छत्तीसगढ़ की अहम खबरें अब आपके मोबाइल पर।हमारे न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें  

Join Our WhatsApp Group Join Now

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 11 जून, 2022 को मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, कोंकण के ज्यादातर हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। कोंकण में मॉनसून आमतौर पर 9 जून तक पहुंचता है। मौसम विभाग ने बताया, “कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का आगमन हो चुका है।”

उन्होंने कहा, “इससे राज्य में कुछ बारिश होगी और कोंकण के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी होगी। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है वहां भी चेतावनी जारी कर दी गई है।” अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 

48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, कोंकण के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, पूरे कर्नाटक और तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में इसके पहुंचने की संभावना है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close