अब ई.राशनिंग..निगम ने जारी किया फरमान..एप से दिया जाएगा चावल.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नगर निगम ने फरमान जारी किया है कि अब ई राशनिंग होगी। एप से चांवल का वितरण किया जाएगा। नगर निगम ने भी जारी कर दिया है।
 
                राज्य शासन की योजना अनुसार नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें ई राशनिंग से राशन की व्यवस्था होगी।  एप के माध्यम से चांवल मिलेगा। नगर निगम ने 70 राशन दुकानों के लिए ई राशन एप भी जारी किया है।
 
      कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम प्रशासन ने राशन एप बनाया है। एप से जहां एक ओर हितग्राहियों को समय पर राशन मिलेगा..तो दूसरी तरफ राशन वितरण कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। 
 
           ऐसे हितग्राही जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं उन्हें आधार कार्ड लेकर चिन्हांकित राशन दुकानों में जाना होगा। इसके बाद दुकान संचालक ई राशन एप से आधार कार्ड ट्रेस करेगा। इसके बाद हितग्राहियों को 5 किलो चांवल वितरण करेगा।
 
           कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें जोन कार्यालय में नाम लिखवाना होता था। इसके बाद 5 किलो चांवल का दिया जाता था। अब एप के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलेगा। हितग्राहियों को भटकना नहीं पड़ेगा और कार्य में भी पारदर्शिता रहेगी।

close