अब ट्रस्ट करेगा पुलिस परिवार का सहयोग…सीएम के हाथों ट्रस्ट को साढ़े चार लाख का फंड…अटल ने बताया उद्देश्य

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— स्वर्गीय विनोद चौबे की स्मृति में बिलासपुर पुलिस जवानों के बच्चों के लिए चैरिटीबल ट्रस्ट का गठन किया गया है। इस बात की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी। अटल ने मंच से सीएम को बताया कि कुछ महीने पहले बिलासपुर में नन्हें बालक विराट सराफ का बदमाशों ने अपरहरण किया। पुलिस ने सुरक्षित अभियान चलाकर खुद की जान जोखिम  डालते हुए विराट को ना केवल बचाया। बल्कि फिरौती मांगने वालों को सलाखों के अन्दर भेजा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सीएम को अटल ने बताया कि इस दौरान विराट सराफ के पिता और नगर वासियों समेत समाज सेवी संस्थाओं ने महसूस किया कि पुलिस जवान जान जोखिम में डालकर जनसेवा करते हैं। इस दौरान कई प्रकार के हादसों का उन्हें सामना करना पड़ता है। जिसका सीधा प्रभाव उनके परिवार और घर के मासूम बच्चों पर पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखकर लोगों ने एकजुटता के साथ पुलिस प्रशासन को पुलिस जवानों के बच्चों के लिए सेवा का हाथ बढ़ाया। पुलिस कप्तान ने बताया कि विभाग में ऐसी कोई संस्था नहीं है। जिसके माध्यम से परिवार को अतिरिक्त सहयोग दिया जा सके।

                                           अटल ने जानकारी दी कि इसके बाद लोगों ने सोच विचार का शहीद विनोद चौबे की स्मृति में एक चैरिटिटेबल ट्रस्ट का गठन किया। ट्रस्ट के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को पढ़़ाई लिखाई और अन्य गतिविधियों में यथा संभव सहयोग करने का संकल्प लिया। अटल ने सीएम को बताया कि ट्रस्ट में मास्टर विराट के दादा दादी ने तीन लाख का अंशदान दिया है। इसके अलावा सीजी फाउँडेशन चेयरमैन ने एक लाख का सहयोग दिया है। साथ ही स्वर्गीय विनोद चौबे के साले ने ट्रस्ट को 51 हजार राशि का योगदान ट्रस्ट में दिया है।

                               सभी राशि को चेक के माध्यम से मंच पर मुख्यमंत्री को दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से साढ़े चार लाख के चेक को ट्रस्ट में जमा करने अटल श्रीवास्तव को प्रदान किया। अटल ने बताया कि ट्र्स्ट अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेगा।

           इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, नगर निगम महापौर किशोर राय, पूर्व महापौर वाणी राव, विजय केशरवानी, तैयब हुसैन, अभय नारायण राय, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल समेत पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

close