अब नहीं होगी स्कूल जाने मे परेशानी

Shri Mi
3 Min Read

distribute_cycleबिलासपुर।शासन की जन कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत् गुरुवार को लाल बहादुर उच्छत्र माध्यमिक शाला और पं0 देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में सरस्वती साइकिल योजना के तहत् कार्यक्रम आयोजित कर महापौर द्वारा शालाओं में अध्ययनरत् छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया।सबसे पहले पं0 देवकीनंदन दीक्षित सभाग्रह (लाल बहादुर शास्त्री) और पं. देवकीनंदन कन्या उ.मा. शाला में महापौर किशोर राय ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                इस मौके पर महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय यहां शिक्षा की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।  राज्य निर्माण के पश्चात् शासन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये गये।  किसी भी राज्य में शिक्षा के स्तर का पैयमाना देखा जाता है।  आज शासन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं प्रांरभ की गई है तथा शिक्षा हेतु बेहतर प्रबंधन, मीड-डे छात्राओं को स्कूलआने में असुविधा न हो इसके लिए निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की जिससे वे स्कूल आ सके।

                                             इससे उनका समय भी बचेगा  और वे अपने घरो के कार्य के साथ ही अन्य कार्यो को भी यथा संभव पूर्ण कर सकेंगे।  जिससे कि शिक्षा के क्षंेत्र में छात्राओं का एवं अभिभावकों का रुझान बढ़ा। आज शिक्षा के क्षेत्र में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  शासन द्वारा उच्च शिक्षा हेतु योजनाएं प्रारंभ की गई है।महापौर नेे छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में और प्रगति लाने हेतु बच्चों से कहा।

                                              कार्यक्रम को एल्डरमैन महेश चंद्रिकापुरे एवं प्रवीण सेन गुप्ता नेे भी सरस्वती साइकिल योजना के संबंध में अपने विचार रखे तथा छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अधिक मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close