अब बिलासपुर , छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम, दो से ढाई गुना बढ़ गई आबादी, शामिल होने वाला सबसे बड़ा हिस्सा तिफरा

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।राज्य शासन ने राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही दो नगर पंचायत एक नगर पालिका समेत 18 पंचायत को बिलासपुर नगर निगम का हिस्सा बना दिया है।इस पूरे क्षतत्र को 70 कार्डो में बंटा जाएगा।70 कार्ड के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जोन भी बनाये जाएंगे।इनके साथ ही बिलासपुर नगर निगम की जनसंख्या भी करीब दो से ढाई गुना बढ़ जाएगी।दोपहर बाद राज्य शासन ने पूर्व प्रस्तावित दो नगर पंचायत, एक नगर पालिका समेत 18 पंचायत को बिलासपुर में शामिल कर प्रदेश का दूसरा सबसे बडा महानगर पालिका घोषित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छग राजपत्र में सरकार ने शामिल होने वाले क्षेत्रों के जनसंख्या समेत विभिन्न स्थिति को प्रकाशित किया है।राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार शामिल क्षेत्रों में तिफरा नगर पालिका की जनसँख्या सर्वाधिक हैं।

राजपत्र के अनुसार तिफरा नगर पालिका की कुल जनसँख्या 30465 हैं।जबकि सिरगिट्टी व सकरी नगर पंचायत की जनसंख्या क्रमशः 18428 और 12861 हैं।इनके अलावा नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायत में लिंगियाडीह की आबादी के बाद सर्वाधिक आबादी मंगला की है।

मंगला ग्राम पंचायत की संख्या 14490,उसलापुर का 5058,अमेंरी का 7547,घुरू का 4440,परसदा की 5878,दोमुहानी की 3690 और देवरीखुर्द की आबादी 1720 है।

राजपत्र में बताया गया है कि मोपका क्रम पंचायत में 9250 लोग निवासरत है।चिल्हाटी की आबादी 1890,बिजौर 1586,बहतराई की 4398,खमतराई 5728,कोनी 7065 और बिरकोना की 9114 है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close