VIDEO:अब 1 फरवरी को होगा सीयू छात्र संघ चुनाव,आंदोलनकारी छात्रों ने कहा-ABVP को फायदा पहुंचाने की साजिश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- लगातार तीन दिनों के छात्र संघर्ष के बाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव का एलान कर दिया है। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव अब 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा। पहले दिन स्कूल प्रतिनिधियों और दूसरे दिन चार प्रमुख पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन सीधे तौर पर एबीव्हीपी को लाभ पहुंचाना चाहती है। लेकिन हम उन्हें मंसूबों पर कामयाब नहीं होने देंगे। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

              केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिनों तक लगातार घेराव के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन के मंसूबे जाहिर हो चुके हैं। दरअसल विश्वविद्यालय प्रबंधन किसी एक पार्टी विशेष को विद्यालय में स्थापित करना चाहता है। लेकिन उन्हें मंसूबों पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

             सिद्धार्ध ने बताया कि पूर्व लिए गए निर्णय के अनुसार चुनाव 24 और 25 को होना था। लेकिन खुद की गलतियों को आधार बनाकर चुनाव को टाल दिया गया। दरअसल विश्वविद्यालय प्रबंधन किसी एक दल के लिए काम कर रहा है। ब्रदरहुड के छात्र संघ के सामने भ्रष्टाचार का खेल होना मुश्किल है। इसलिए एक विशेष दल यानि एबीव्हीपी के लिए प्रबंधन काम कर रहा है।

 

              आज घेराव के दौरान प्रबंधन से घेराव के दौरान यह बात जग जाहिर हो गयी है। सिद्धार्थ ने कहा कि फिजियो साइंस विभाग में नामांकन के दौरान क्लर्किल गलती के कारण चुनाव को जानबूझकर टाला गया है। खुद प्रबंधन ने पहले बताया था कि नामांकन फार्म 12 ही जमा हुए थे। लेकिन 13 गिने गए। उस गलती को ठीक कर लिया जाएगा। चुनाव समय पर होगा। लेकिन बाद में क्लर्किल गलती को आधार बनाकर चुनाव को टाल दिया गया।

              छात्र नेता ने बताया कि हम लोगों ने सुबह 8 बजे से प्रशासनिक भवन का घेराव किया। दोपहर बाद प्रबंधन ने एलान किया कि चुनाव अब 31 जनवरी और एक फरवरी को होगा। 31 जनवरी को स्कूल प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। 1 फरवरी को छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव चुने जाएंगे।

कैसे होता है छात्र संघ का चुनाव   

                केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र का चुनाव अप्रध्यक्ष होता है। विश्वविद्यालय में दाखिल कुल 11 स्कूलों के साढ़े हजार छात्र स्कूल प्रतिनिधि के लिए वोट डालेंगे। 11 स्कूलों से कुल 20 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसके बाद 20 प्रतिनिधियों को अलग से मनोनय  होगा। सभी चालिस प्रतिनिधि मिलकर चार बड़े छात्र संघ पदों के लिए वोट डालेंगे।

close