अब 13 घंटे खुलेगी शराब दुकान.. आबकारी मंत्रालय का फरमान..पुराने आदेश में किया गया आंशिक संशोधन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये (देर शाम आबकारी मंत्रालय ने आदेश जारी कर शराब दुकानों के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। मंत्रालय ने कुछ घंटे पहले जारी आदेश में संशोधन कर शराब दुकान खुलने के समय में दो घंटे का इजाफा किया है। मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार अब शराब दुकान सुबह 8 बजे से खुलकर शाम 9 बजे बन्द होगी। बताते चलें कि कुछ घंटे पहले शासन ने शराब दुकान खुलने का समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया था। और दुकान बन्द होने का समय शाम 7 बजे तय किया था।लेकिन देर शाम शासन ने एक आदेश जारी कर पुराने आदेश में आंशिक संशोधन किया है। शराब दुकान खुलने का समय सुबह 8 बजे ही रहेगा। लेकिन बन्द होने के समय दो घंटा बढ़ाकर  शाम 7 की वजाय शाम 9 बजे कर दिया गया है। बहरहाल मदिरा प्रेमियों को खुशी है। वहीं मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों से अलग अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही है)।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close