अब 3 को होगी रमन कैबिनेट की बैठक

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के देहावसान के चलते बुधवार को रमन कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि पटवा का भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सोते समय दिल का तेज दौरा पड़ा था। पटवा की गिनती मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं में होती थी। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश के सीएम रहे। पहले जनता पार्टी शासन काल में और फिर 90 से 92 तक जनता दल सरकार के समय। पटवा की अंतेष्टि बुधवार सुबह नीमच के पास गृह ग्राम में होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन बुधवार को रवाना होंगे।

                                                     अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अगली बैठक तीन जनवरी को सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में होगी।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close