अभयनारायण बने उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

abhayबिलासपुर—-संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय को राज्यसभा सासंद छाया वर्मा ने रेलवे मण्डल बिलासपुर में उपभोक्ता पदामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया है। अभय की नियुक्ति 1.08.2014 से 30.09.2017 के शेष कार्यकाल के लिए होगी। रेलवे बोर्ड ने जी.एम. बिलासपुर और जी.एम ने डिविजन कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक को सूचना जारी की है। जनरल सेकेट्री और सीनियर डी.सी.एम रश्मी गौतम ने अभय को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           अभय नारायण राय बिलासपुर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता,रेलवे कामगार यूनियन के बीच अच्छी दखल रखते हैं। विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधि और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में रेलवे क्षेत्र में उनकी सक्रियता है। अभय नारायण राय वर्तमान में कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। अभय नारायण रेलवे जोन की स्थापना में प्रमुख भूमिका में भी शामिल थे। भोजपुरी समाज बिलासपुर के संरक्षक हैं। पाटिलपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच, भूमिहार सभा बिलासपुर संगठन में भी उनकी सक्रिय भूमिका है।

                 अभय की नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,  नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, अर्जुन तिवारी, महेश दुबे, विवेक बाजपेयी, शहर प्रवक्ता ़ऋषि पाण्डेय, रेल्वे परिक्षेत्र के कमलेश दुबे, अब्दुल खान, अप्पल नायडू, शेखर राव, अजय यादव, जीतू यादव, बंटी सिंह ने खुशी जाहिर की है।

close