अभिकर्ताओं के मंच से सरकार पर निशाना

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20160810144812बिलासपुर–नेहरू चौक में आयोजित चिटफंड कंपनियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिवालिया हो चुकी है। चिटफंड कंपनियों का सहारा लेकर जनता को लूटने का काम किया गया है। पहले तो राशन कार्ड छीन लिया। अब चिटफंडियों का सहारा लेकर सरकार गरीबों की जेब काट रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              नेहरू चौक पर उपस्थित भारी भीड़ को अपने संबोधन में भूपेश ने बताया कि प्रदेश सरकार इस समय पूंजीपतियों की गोद में बैठी है। गरीबों और किसानों की आवाज को वहां कोई सुनने वाला नहीं है। क्योंकि भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आ चुके हैं। अब जनता उन्हें बुरे दिन दिखाने वाली है। भूपेश ने बताया कि बड़े बड़े उद्योगपतियों ने पहले किसानों का पानी छीना,गरीबों का राशन छीना अब चिडपंडियों के हाथ गरीबों का जेब काटने का काम सरकार करवा रही है।

                     भूपेश ने बताया कि पिछले साल मानसून ने धोखा दिया था…लगे हाथ सरकार ने भी हाथ साफ कर लिया। आज तक सूखाग्रस्त प्रभावित लोगों का मुआवजा नहीं दिया गया। हमेशा की तरह इस बार भी किसानों को नकली खाद वह भी ऊंचे दाम पर बेजा जा रहा है।

                           धरना को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता दोहरी चरित्र वाले हैं। जनता को अब समझ में आ चुका है।  प्रदेश की भोली-भाली जनता अपनी जमापूंजी को प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के झांसे में आकर गवाया है। सरकार ने ही चिटफंड कम्पनियों को सरकारी आयोजन व्यापार मेला- रोजगार मेला में स्टाल लगाने की अनुमति दी थी। जिलाधीशों ने इन कम्पनियों का उद्घाटन किया था। लगभग 10 वर्षों से ऐसी फर्जी कम्पनियो ने जनता के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपए का घोटाला किया है। कलकत्ता की चिट फंड कम्पनी को सरकार ने ही ठगने का अवसर दिया था। जाहिर सी बात है कि इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और चिट फंड कम्पनियों के बीच सांठ-गांठ है।

                भूपेश ने कहा कि कल तक जिन बेरोजगारों को अभिकर्ता के रूप में नौकरी देकर सरकार वाह-वाही लूट रही थी। आज उन्हें ही गिरफ्तार किया जा रहा है।  मेला में फर्जी कम्पनियों को स्टाल लगाने की अनुमति किसने दी थी। उद्देघाटन किसने किया था। सबको मालूम है। उन्हें क्यों बचाया जा रहा है। भूपेश ने कहा कि जनता पार्टी का चरित्र ही कुछ ऐसा है कि…अच्छा हुआ तो हम…खराब है तो विपक्ष जाने।

                                    भूपेश ने कहा कि मंच से भारतीय जनता पार्टी के सरकार को  बताना चाहता हूं कि भोली-भालि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे ब्याज सहित वापस करें। डायरेक्टर,दोषी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करे। अन्यथा जनता उन्हें सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

                  भाषण कार्यक्रम के बाद पिड़ितों के साथ रामपुर के विधायक श्याम कंवर, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ने डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, बैजनाथ चंद्राकर, विजय पाण्डेय, चुरावन मंगेशकर, आशीष सिंह ठाकुर, अर्जुन तिवारी अभय नारायण राय, प्रमोद नायक, अम्बालिका साहू, रामशरण यादव, महेश दुबे, शेख नजीरूद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल, ऋषि पाण्डेय, धर्मेश शर्मा, स्वप्नील शुक्ला, सुधांशु मिश्रा, विनोद दिवाकर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

close