अमर अग्रवाल ने कहा…नकारात्मक छवि पेश कर रहे कांग्रेसी…पन्ना प्रमुखों से कहा…पांचवी बार भी होगी जीत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है। केंद्रीय नेता अपनी राजनीति चमकाने राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करते आएं हैं। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना हो या विदेशों में देश की नकारात्मक छवि पेश करने का मामला हो। यह बाते मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने रेलवे परिक्षेत्र और उत्तर मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में कही।
            अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का यही हाल छत्तीसगढ़ में भी है। इन्हें जब अहसास हुआ कि हम राज्य के कल्याणकारी कार्यों के सामने कहीं टिक नहीं पाएंगे तो इनके नेता फर्जी अश्लील सीडी बनाने जैसे घृणित कार्य करने लगे।  कुछ ऐसा ही हाल स्थानीय कांग्रेसियों का भी है। साढ़े चार साल गायब रहने वाले अचानक चुनाव आते ही इन्हें  जनता की याद आने लगती है। हमेशा से नकारात्मक राजनीति करनेे वालों को शहर और शहर के लोग याद आने लगे हैं। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें कांग्रेस के जैसे नकारात्मक राजनीति नहीं करनी है। आप सभी जनता के बीच केंद्र-राज्य और शहर की उपलब्धियों को लेकर वोट मांगने जाएं। हम निश्चित तौर पर चौथी बार सरकार बनाएंगे और पांचवी बार बिलासपुर को जीतेंगे।
             मंत्री अग्रवाल ने रेलवे परिक्षेत्र के सभी वार्ड और उत्तर मंडल के 52 से 58 वार्ड के सभी बूथ कमेटी पन्ना प्रमुखों को चुनावी प्रबंधन की बारीकियों को समाझाया। रेलवे मण्डल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रमुख रूप से किशोर राय, रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, जी. रवि कुमार, संदीप दास, शंकर कछवाहा, प्रकाश यादव, अजय फ्रांसिस, इंद्रजीत विश्वास, के के बेहरा, एस.श्रीनिवास, संतोष सिंह ठाकुर, नीरजा सिन्हा, हरि गुरूंग, ए.अनुराधा राव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जी. रवि कुमार ने किया।
250 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
 गीता पैलेस में आयोजित उत्तर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में ईरानी समाज के लगभग 50 महिला और पुरूषों ने भाजपा का दामन थामा है। लगभग अन्य 250 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। मंत्री  अमर अग्रवाल ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
जोन प्रभारी ने कहा…विकास लिखें..जनता आपके साथ
           उत्तर मण्डल सरकणाडा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को अमर ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की जमकर भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में करीब 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। भीड़ देख उत्साहित अमर ने कहा…कोई कुछ भी कर ले…बिलासपुर की जनता भाजपा और मेरे साथ है। लोगों को अच्छी तरह से अहसास है कि विपक्षी लोग झूठ को साबित करने पर अमादा हैं। बावजूद उनकी दाल गल नहीं रही है। उपस्थित भीड़ से जाहिर हो रहा है कि जनता का भाजपा की योजनाओं और विकासकारी योजनाओं में गहरा विश्वास है। उत्तर मण्डल जोन प्रभारी विजय ताम्रकार ने अमर अग्रवाल की तरफ इशारा कर कहा कि आप विकास की इबारत लिखें..सरकण्डा की जनता हमेशा आप के साथ है। इस दौरान 300 से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन भी थामा।
close