अमर अग्रवाल ने दी ईद की शुभकामनाएं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

oct_amarबिलासपुर—-निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने ईद-उल-फितर की शहरवासियों को बधाई दी है। मंत्री अमर ने मुस्लिम भाईयों, बहनों और बच्चों 30 दिनो तक रोजे रखकर तराबियां पढ़ने और ईबादत रखने वालों को शुभकामना संदेश दिया है। ईश्वर से सबकी फरियाद पूरी करने की दुआ मांगी है। अग्रवाल ने कहा कि भगवान सबकी  दुआ को कबूल करे। शहर प्रदेश और देश में सुख, समद्वि, खुशहालियों का माहौल बने। सबके चेहरे पर हमेशा खुशियां कायम रहे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बोहरा समाज से मिले मंत्री

निकाय मंत्री अमर अग्रवाल दाउदी बोहरा समाज के प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुर्तुजा वनक के निवास पहुंचकर ईद की मुबारक बाद दी। इस मौके पर दाउदी बोहरा समाज के आमिन साहब, शेख जूजर खम्बानी, शेख जूजर भाई बंदुकवाला, शेख शब्दीर , शेख मुस्ताक , शेख मुकर्रम, बोहरा समाज की कार्यकारणी और पदाधिकारियों को भी बधाई दी।

इस मौके पर महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह, रामअवतार अग्रवाल, बेनी गुप्ता, प्रवीण दुबे, सैय्यद मकबूल अली, उमेशचंद्र कुमार, रमेश जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, प्रवीर सेन गुप्ता, दीपक सिंह, रोशन सिंह, राजू खान,विष्णु सोनी, दुर्गेश पाण्डेय, गिरधारी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में बोहरा समाज के स्वजातीय ,वार्डवासी, व्यवसायी और भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

close