अमर का मरवाही दौरा..जगह जगह लेंगे बैठक..कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का टिप्स

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और मरवाही विधान सभा चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल 28 सितम्बर को जीपीएम जिले का दौरे करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी टिप्स भी देंगे। साथ ही कार्यविभाजन कर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी को जन जन तक पहुंचाने की रणनीतियों पर चर्चा भी करेंगे।
 
                   मरवाही विधानसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश कद्दावर भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल 28 सितम्बर को जीपीएम भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जानकारी हो कि 29 सितम्बर को कयास लगाया जा रहा है कि मरवाही में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो सकता है।
 
        भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जीपीएम दौरे पर अमर अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा करेंगे। अमर अग्रवाल सुबह बिलासपुर से रवाना होकर सीधे मरवाही पहुंचेंगे। मरवाही विधान सभा क्षेत्र के धनपुर में उतर और दक्षिण मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बैठक में सीधे संवाद करेंगे। दोपहर बाद पेंड्रा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। शाम को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक गौरेला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में लेंगे। इस दौरान  अमर अग्रवाल मरवाही विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपेंगे। 
 
               जानकारी हो कि अमर अग्रवाल लगातार मरवाही विधानसभा चुनाव के दौरे पर हैं। हर बार कार्यकर्ताओं से संवाद कर ना केवल महत्वपूर्ण टिप्स और सुझाव दे रहे हैं। बल्कि कार्यकर्ताओं के परामर्श को भी गंभारता से लेते हुए अमली जामा पहना रहे हैं।
 
           
TAGGED:
close