अमर ने कहा कांग्रेस के दुष्प्रचार को रोकना जरूरी…धरम और गौरीशंकर अग्रवाल ने किया कार्यकर्ताओं को रिचार्ज…बताया..जनता को बताएं सरकार की असलियत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— नागरिक संशोधन अधिनियम सीएए के समर्थन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने उपस्थित भाजपा नेताओं को संबोधित किया। चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बैठक को संबोधित कर धरमलाल कौशिक ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रूप रेखा भारतीय जनता पार्टी ने निर्धारित तिथि अनुसार तय कर दी है। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच एवं पंच के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण रूप से असफल साबित हुआ है। हमारे कार्यकर्ताओं के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे है। मुद्दों लेकर हमें जनता के बीच जाना है।

उपस्थित लोगों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है । नकी देखरेख में पूरा चुनाव सम्पन्न होगा। अग्रवाल ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। मुस्तैदी के साथ चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं को विजयी बनाना है।

भाजपा प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक (सीएए) को लेकर जिस तरह से कांग्रेस देश में माहौल बिगाड़ रही है, उसकी असलियत को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। यह एक भावनात्मक फैसला है। हम सबको संवेदनशील रहना होगा। बिल को लेकर जो असत्य बातें कही जा रही है हमें सत्य को समाज के बीच ले जाना होगा।

सांसद अरूण साव ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक जो रोडमैप तैयार किया गया है। हम उसी राह पर चल रहे हैं। नागरिक संशोधन विधेयक भी इसका हिस्सा है। केन्द्र सरकार मजबूत इच्छा शक्ति के साथ वैचारिक नीतियों पर मजबूती से काम कर रही है। कांग्रेस और अन्य दल परेशान है। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन अभियान चलाया है। बिलासपुर में भी व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर में ट्विटर अभियान चलाया गया था।

इंडिया सपोर्ट सीएए हैसटैग को लेकर वर्ल्ड वाइस ट्रेंड रही है। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया।

TAGGED: , ,
close