अमर ने कहा कार्यकर्ता भाजपा की री़ढ़..बैठक में कार्यकर्ताओं का संंकल्प..दूसरी बार भी बनाएंगे केन्द्र में सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के मजबूत कंधों पर टिकी है। पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी पार्टी और देशहित के लिए सदैव तैयार रहते हैं। लोगों की सुख दुख को लेकर हमेशा सक्रिया और सजग रहते हैं। आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर भी रहते हैं। यह बातें भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल परिक्षेत्र सरकंडा में आयोजित विभिन्न वार्डों की बैठक के दौरान कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    बैठक को अपने संबोधन में पूर्व निकाय मंत्री अमरअग्रवाल ने कहा कि  भाजपा के एक-एक एक सदस्य पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी कार्यकर्ता वार्ड के अंदर लोगों की समस्याओं के निराकरण को हमेशा तत्पर रहते हैं।  इसकी आम जनता को भी है। हमें लगातार अपने जनसेवा के उत्साह को बनाकर रखना है। वार्ड के नागरिकों से सतत संपर्क में रहकर उनकी सेवा करना है…समस्याओं को दूर करना है।

      अमर ने  कहा कि, आगामी लोकसभा के चुनाव बहुत करीब हैं । हमें अपने वार्डो में सक्रिय होकर अभी से जुट जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र में दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है। उन्होने बताया कि आज देश का मतदाता विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर देखना चाहता हैै। इसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की क्रियाकलाप, काम के प्रति लगन और  पारदर्शिता है। मोदी सरकार ने देश में जो काम कर दिखाया है इतना काम कोई भी सरकार दशकों में भी कर सकी है।

                       इस दौरान बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में एक-एक मतदाता तक पहुंचकर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। केन्द्र में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

                   अमर अग्रवाल ने उत्तर मंडल के वार्ड 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58 और 59 स्थित राजस्व कॉलोनी, सामुदायिक भवन, चंद्रा समाज भवन, महाराणा प्रताप भवन, संत नामदेव भवन, प्रवीण तिवारी निवास, गणेश मंदिर सामुदायिक भवन, सिंधी धर्मशाला में वार्ड बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता, मनोज मिश्रा, अर्जुन तीर्थनी, चंदू मिश्रा, प्रवीण तिवारी, श्याम साहू, मुकेश अधिजा, डॉ राघवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, पंकज तिवारी, दुर्गेश पांडे, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपाई, शरद यादव, नवीन उबरानी, निखिल केसरवानी, डीके साहू, राजेश दुसेजा, भीम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताउमौजूद थे।

श्रीमद् भागवत कथा का किया रसपान

अमर अग्रवाल ने जूना बिलासपुर में गुप्ता समाज के सौजन्य से साव धर्मशाला के पास आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत किया। भागवत भगवान की आरती में शामिल होकर नगर वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा भाजपा नेता अमर अग्रवाल अग्रवाल कतियापारा और दयालबंद में आयोजित नवधा रामायण, श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल हुए।

TAGGED: , , ,
close