अमर ने कहा…सावधान हिस्ट्रीशीटरों के साथ घूम रहे कांग्रेसी…चार बार नकारे गए…पांचवी बार भी मिलेगी हार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान सीधे सीधे कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधा है। उन्होने राजेन्द्र नगर, टिकरापारा, पुराना हाईकोर्ट के पीछे, आदर्श कालोनी, पंजाबी कालोनी, ऋषि कालोनी,  अटल आवास, जगमल चौक, शिवाजी पार्क और मन्नु चौक में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से आर्शीवाद मांगा। इस दौरान अमर अग्रवाल ने छोटी छोटी सभाओं को संबोधित कर कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब समय और वोट के साथ मजाक करना है।
              जनसंपर्क के पहले निकाय मंत्री ने निवास कार्यालय में सैकड़ो कांग्रेसी युवाओं को भाजपा में प्रवेश दिलाया। इस नव प्रवेशी युवा कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस की जातिवाद आधारित राजनीति से परेशान होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हम लोग एकजूट होकर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के लिए काम करेंगे।
            इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कई सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। अमर ने कहा कि, कांग्रेस को वोट देना अपने वोट को खराब करने जैसा है। पिछले चार चुनाव में जब बिलासपुर की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को खारिज कर दिया। अब मैदान में जिस प्रत्याशी को उतारा है जानकारी मिल रही है कि अपने हिस्ट्रीशीटरों को लेकर धूम रहे है।
                    विकास और सोच के मामले में मानसिक रूप से कमजोर हो चुके कांग्रेसी विश्वास के संकट से जूझ रहे है। बीते दो दशक में जो भी कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में आए, उन पर जनता ने भरोसा नही किया। कांग्रेस इस बार भी चुनाव मैदान में दिशाहीन चौराहे पर खड़ी है। अग्रवाल ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहूति देकर प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनादेश मांंगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाएं और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
close