अमर ने किया जुलूस का स्वागत…पूर्व मंत्री ने की देश की सुख समृद्धि की कामना…पूजा पाठ के बाद मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— हिन्दू नववर्ष और चेट्रीचंड्र झूलेलाल जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जूलूस के साथ वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया। चेट्रीचंट्र महोत्सव मे आस्था जाहिर कर देश राज्य और समाजों के लिए सुख समृद्धि का अमर ने आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             इस मौके पर अग्रवाल ने सिंधी समाज की तरफ से निकाली गई रैली का स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने झूलेलाल जयंती के अवसर पर समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनायें दी। अग्रवाल ने सांई भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

                     अमर ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम  की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, दीपक सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, गोपी ठारवानी, शेखर पाल, जुगल अग्रवाल, प्रवीर सेन गुप्ता, विष्णु सोनी, संजीत मिश्रा, आनंद दुबे, मनीष शुक्ला, कृष्णमोहन पाण्डेय, अमित चतुर्वेदी, चिंटू खण्डेलवाल शामिल हुए। इसके अलावा अमर की अगुवाई में कमल कौशिक, राकेश मिश्रा, रश्मि मौर्य, बबीता ताम्रकार, रजनी यादव, संजीव पाण्डेय, बुला विश्वास, उदय मजूमदार, लाला भाभा, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, अशोक सराफ, देवेश सोनी, अर्जुन तिर्थानी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सबका साथ सबका विश्वास को लेकर आराधना की।

close