अमर बोले गरीबों ने किया कांग्रेस को बेदखल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

mantri amar agrwl  dwara sarkanda me bhommi poojan  karykarm me shamil huey  (4) बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने नूतन चौक स्थित अतिक्रमण अभियान के बाद खाली जमीन पर मोर जमीन मोर मकान योजना के लिए भूमिपूजन किया। मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान,सांसद लखनलाल साहू और महापौर भी मौजूद थे। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सभी नेताओं ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। निकाय मंत्री ने कहा कि 2022 तक प्रदेश के सभी गरीबों के पास पक्का आशियाना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन मोर मकान कार्यक्रम का भूमिपूजन किया। लोगों को संबोधित करते हुए अमर ने कहा कि गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार होने से अब कोई नहीं रोक सकता है। जिन्हें तकलीफ थी जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। जनता की तकलीफ को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को  2022 तक पक्का मकान देने का बीड़ा उठाया है।

                                  निकाय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास और पीएम जन धन योजना से 27 करोड़ लोगों के खाते बैंकों में खोले जा चुके हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा योजना चलाया है। महिलाओं को धुआं से निजात दिलाने  उज्जवला योजना पर तेजी से काम किया गया। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि गरीबों को पक्का मकान मिले..यह सपना भी जल्द साकार होने वाला है।

वोट बैंक समझने वालों को सत्ता से किया बाहर   mantri amar agrwl  dwara sarkanda me bhommi poojan  karykarm me shamil huey  (1)

                 निकाय मंत्री ने संबोधन के दौरान कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को 60 साल तक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। 60 साल बहुत होता है। जो गरीबों के हितो से खिलवाड़ करेगा उसकी स्थिति कांग्रेस जैसी होगी। आजादी के सत्तर साल में 60 साल तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया। इस दौरान गरीबों को मकान देना तो दूर बल्कि उन्हें वोट बैंक बना दिया। जब चाहा उपयोग किया।

                         अमर ने कहा कि कांग्रेसी गरीबी को नहीं बल्कि गरीबों को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। जनता को समझने में देर नहीं लगी। इसलिए कांग्रेस को ही सत्ता से उखाड़ कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। अमर ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी ने ईमानदारी से काम किया होता तो 60 साल में गरीबी का नामोनिशान मिट जाता। देश विकसित राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा होता। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने देश को अपना जागीर समझा। जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया साठ साल तक खिलवाड़ किया । लेकिन अब जनता जाग चुकी है। देश के कोने कोने में कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ रही है। इसलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि गरीबों की भावनाओं से कभी खिलवाड़ ना किया जाए।

                                     अमर अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि नूतन चौक की खाली जमीन पर गरीबों के लिए 256 मकान बनाएं जाएंगे। मकान बनाने में सरकार 13 करोड़ खर्च करेगी। अशोकनगर की खाली जमीन पर 22 करोड़ की लागत से 1232 मकान बनाए जाएंगे।

                  भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद निकाय मंत्री अमर ने हितग्राहियों को घर के कागजात दिए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद समेत विजय ताम्रकार चंदु मिश्रा सतीश गुप्ता और भाजपा नेताए राजकुमार गंधर्व समेत नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, इंजीनियर पीके पंचायती,सुधीर मिश्रा उपस्थित थे।

close