अमर ने दिया साधुवाद…कहा बजट में सबका साथ..सबका विकास…भाजपा नेताओं ने बताया..दृढ़ इरादो की झलक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

   बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने केन्द्रीय बजट को देश के लिए उत्साहजनक और सकारात्मक बताया है। वित्त मंत्री ने बजट में गांव गरीब और  किसानों के साथ सर्वसमाज का विशेष ध्यान दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय बजट को उत्साहित करने वाला बताया है। किसानों को फसल लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने का एलान काबिले तारीफ है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आय़ुष्मान भारत योजना से 10 करोड़ परिवार के 50 करोड़ लोगों को ईलाज का लाभ मिलेगा। योजना से एक परिवार को साल में ईलाज के लिए  5 लाख दिया जाएगा। जीएसटी, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राईक के बाद आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक है।

                                                      नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बजट में चौतरफा विकास पर ध्यान दिया गया है। देश को एक नई दिशा में ले जाने वाला बजट है। सभी वर्गो के लिए बजट में कुछ ना कुछ है। एमएसएमई उद्योगो को टैक्स में 30 प्रतिशत से कम कर 25 प्रतिशत किया गया। 70 लाख नए नौकरी का सृजन करने की बात है। 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा हुई है। एकलव्य विद्यालय के साथ 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना भुगतान कृषि सेक्टर को प्रोत्साहित करने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी को साधुवाद।
                 सांसद लखनलाल साहू ने बजट को सबका साथ-सबका विकास की परिकल्पना वाला बताया। 50 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में एकलव्य आदर्श विद्यालय की घोषणा से आदिवासी क्षेत्रों में क्वालिटी एजुकेशन की अच्छी व्यवस्था होगी।
                                  गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बजट को जन आकांक्षाओं वाला बताया है। 8 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। गांव के विकास के लिए 14.5 लाख करोड़ रू. का फंड बताता है कि गांव प्रधान देश को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री कितना गंभीर हैं।
                       भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क पर विशेष ध्यान दिया गया है। ईज ऑफ बिजनेस के साथ ईज ऑफ लिविंग बनाने वाला है।सभी प्रकार के फसलों को एमएसपी देने की  घोषणा किसानों के लिए नई सुबह की शुरूआत है। बजट भारत और इंडिया की दूरी कम करने वाला है।
                  महापौर किशोर राय ने कहा कि 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगो को 5 लाख तक ईलाज की सुविधा की घोषणा एक अच्छी पहल है। आयुष्मान भारत के तहत दो नये प्रावधान लागू होने से प्रति परिवार सलाना 5 लाख रू. तक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। टीबी के मरीजों के लिए पौष्टिक आहार के लिए प्रति माह पांच सौ रू. की सहायता देने की घोषणा का स्वागत है।
                                    भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलवमेंट, हाईवे निर्माण, स्मार्ट सिटी स्कीम पर विशेष ध्यान देने वाला बजट बताया है। रेलवे के आधुनिकरण के समायोजन से नए रोजगार  पैदा होंगे। मेडिकल हेल्थ स्कीम का लाभ सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को मिलेगा।
           भाजपा नेता और एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि बजट में सर्वहारा वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। शिक्षा क्षेत्र में युवक और युवतियों के लिए उच्च शिक्षा पर विशेष  जोर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा और सस्ता इलाज को ध्यान दिया गया है। सुदूर अंचल क्षेत्र से ट्रेन कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। स्मार्ट स्टेशन यात्रियों को विशेष सुविधा मिले इसके लिए बहुत बड़ी राशि दी गयी है। किसान मध्यम वर्गीय व्यापारी और लघु उद्योग कुटीर उद्योग से संबंधित व्यापार जगत को विशेष छूट दिए गए हैं।
Share This Article
close