क्रिसमस की बधाई…अटल को किया याद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

jesusataljiबिलासपुर—नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की  शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को सम्पूर्ण विश्व रीति-रिवाजों के साथ मनाता है। खुशी और उल्लास के पर्व क्रिसमस के अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि सभी के जीवन में  सुख, शांति एवं समृद्धि की रोशनी पहुंचे ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                   जन्मदिवस पर बधाई

           निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी के 91वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर अग्रवाल ने अटल बिहारी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर ढ़ेरों शुभकामनाए देते हुए लम्बी आयु की कामना की है अग्रवाल ने कहा कि  भारत के उज्जवल भविष्य के लिए जो योजनाएं अटल अपने कार्यकाल में प्रारंभ किये। उसी क्रम में मोदी सरकार विकसित भारत के निर्माण को लेकर आगे बढ़ रही है।

close