अमर ने अपने निवास पर किया भारत रत्न को याद..कहा..बाबा साहेब ने दी देश को नई दिशा.मिलकर करेंगे कोरोना का सामना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
पत्नी के साथ अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन भेंट करते पूर्व मंत्री भाजपा नेता अमर अग्रवुाल

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने घर में ही भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को जंयति पर याद किया। तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जयंति मानने की यादगार लम्हों को साझा भी किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भारत समेत प्रदेश में भी भाजपा नेताओं ने अम्बेडकर जयंति को समरसता दिवस के रूप में मनाया। सभी भाजपा नेता अपने घर पर ही बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को जयंति पर याद किया। जानकारी हो कि कोरोना प्रकोप के चलते देश में लाकडाउन घोषित है। खतरे को देखते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय नेतृत्व ने फरमान जारी करते हुए घर पर ही बाबा साहेब के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके योगदान को याद करने को कहा है।

                 इसी क्रम में प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राजेन्द्रनगर स्थित अपने आवास पर पत्नी के साथ बाबा साहेब अम्बेडकर के चित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस दौरान उन्होने देश के प्रति बाबा साहेब के योगदान को स्मरण भी किया। 

          भाजपा नेता के कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पूर्व मंत्री ने बाबा साहेब को क्रांतिकारी सोच रखने वाला महान नेता बताया है। अमर ने कहा कि बाबा साहेब ने अपनी सोच से देश को नई दिशा दी है। उनके ही मार्गदर्शन में भारतीय संविधान की रचना की गयी। उन्होने हमेशा समतामूलक समाज को प्राथमिकता में रखा। अमर अग्रवाल ने 129 वीं जयंति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने यह भी कहा कि हमें मिलजुलकर बाबा साहेब के सपनों को साकार करना है। देश को बुलंदियों तक पहुंचाना है।   

                     अमर अग्रवाल ने कहा कि इस समय देश पर कोरोना का साया है। हम सबको शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए महामारी पर जीत हासिल करना है। इसलिए हर हालत में घर के अन्दर रहने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के मंत्र को भी याद रखना है।

close