अमर ने बताया…सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं में जोश…जनमानस में मोदी,शाह के प्रति जबरदस्त क्रेज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि सदस्यता अभियान को प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अकेले बिलासपुर में ही भाजपा से जुडऩे जुड़ने लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिलासपुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बताया कि शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल  की उपस्थिति में भाजपा उत्तर मण्डल के वार्ड क्रं.- 53, 54 और 56 के अरविंद नगर, शास्त्री नगर, वीर सावरकर नगर समेत अन्य वार्डो में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता को स्वीकार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि जिले में सदस्यता अभियान को जमकर समर्थन मिल रहा है। खासकर युवा जगत में सदस्यता को लेकर जबदस्त उत्साह है। महिलाओं  के अलावा आम नागरिक रोज भाजपा कार्यालय पहुंचकर सदस्यता के लिए निवेदन रहे हैं।

                                 सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष और रक्षा मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अगूुवाई में आम जनमानस में भाजपा के प्रति गहरा लगाव देखने को मिल रहा है। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। प्रवेश लेने वालों का मानना है कि भाजपा जो कहती है,करके दिखाती है। अमर ने बताया कि अभियान के माध्यम से आम जनता को भाजपा की रीति, नीति और सिद्धांतों से भी अवगत कराया जा रहा है।

close