अमर लेंगे परेड की सलामी…रेलवे में जीएम फहराएंगे झण्डा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

26 January 2016 बिलासपुर—नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल गणतंत्र दिवस की सलामी न्यायधानी में लेेंगे। पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउण्ड में सुवह 8 बजकर 59 मिनट पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 9 बजकर दो मिनट पर राष्ट्रगान, और 9 बजकर 5 मिनट पर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। 9 बजकर 15 मिनट पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

                               9 बजकर 35 मिनट पर हर्ष फायर किया जाएगा। 9 बजकर 40 मिनट पर मार्च पास्ट और 9.55 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सामुहिक पीटी परेड़ 10.30 बजे और 10.45 बजे झांकी , 11 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

जीएम करेंगे झण्डारोहण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन एन.ई.इंस्टीट्यूट मैदान में सुबह 9 बजकर 30 मिनट से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, द.पू.म.रेलवे होंगे।  आर.एस चौहान, मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुख्य अतिथि की अगुवाई करेंगे।
इस दौरान जोनल रेलवे मुख्यालय समेत मंडल के सभी अधिकारी, कर्मचारी और रेलवे परिक्षेत्र में संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहेंगीं।

                    कार्यक्रम में आरपीएफ जवान, सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता, सेन्ट जाॅन्स एम्बुलेंस, एनसीसी, स्काउट एण्ड़ गाईड के छात्र मार्च पास्ट करेंगे। कूली बच्चे आकर्षक ड्रिल, पी.टी. और  अन्य देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

close