अमर शहीद को भाजपा ने किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

20160910_171729बिलासपुर—भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद अब्दुल हमीद को 51वें बलिदान दिवस पर याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद के छाया चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी और जीवन पर प्रकाश डाला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 कार्यक्रम को संबोदित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक साधारण परिवार में हुआ था। 8 सितम्बर 1965 की रात पाकिस्तान से युद्ध के दौरान अब्दुल हमीद भारत की रक्षा करते हुए शहीद हुए।

                         अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफ रजा बरकाती ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने जीप में बैठ कर अमेरीकी पैटन टैंकों को एक-एक कर  गोली से उडा दिया। उनके इस साहस को देखने के बाद अन्य सैनकों का हौसला बढ़ा और पाकिस्तान फौज को पीछे हटना पड़ा। इसी दौरान विरोधी खेंमें से एक गोला उनके जीप पर गिरा। 10 सितम्बर 1965 को शहीद हो गये। हमें उनकी शहादत से प्रेरणा लेते हुये आने वाले पीढी को देश प्रेम के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर के लिए प्रेरित करना है।

                             भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूस्तम ने कहा कि युद्ध में बहादुरी के लिए उन्हें महावीर चक्र और फिर सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र दिया। सारा देश उनकी बहादुरी को प्रणाम करता है।

           कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेना के पूर्व सैनिक उदय बहादुर सिंह ने शहीद अब्दुल हमीद की शहादत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वेदप्रकाश अग्रवाल ने देशभक्ति कविता का पाठ किया।

close