बिलासपुर— जिला शहर कांग्रस कमेटी ने सुभाष चौक पहुंचकर अमर सेनानी नेताजी को याद किया। सुभाष चन्द्र बोस की जंयती पर देश के लिए उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेसियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों को वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद जफर अली ने याद करते हुए कहा नेताजी की आज 121 वींं जयंती है। नेताजी जी का जन्म 23 जनवरी को हुआ था। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी अंग्रेजो के सामने किसी भी परिस्थति में नहीं झुकने वाले लोगों में से एक हैं।
उन्होने देश को दिल्ली चलो का नारा दिया। भारतियो को एक सूत्र में बाँधने के लिए उन्होने जय हिन्द का उद्घोष किया। युवाओ में जोश भरने और अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलाने नेताजी ने युवाओ को जगाते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो मै तुन्हें आज़ादी दूंगा। नेताजी सुबाष चन्द्र बोस देश के महान सपूत थे।विदेश में भारतीय नौजवानों को संगठित कर देश को आजादी दिलाने सेना का गठन किया।