जोगी ने दिया एक महीना का अल्टीमेटम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

25 1 25बिलासपुर—-जनता काग्रेस नेताओ ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसानो को फसल बीमा दिए जाने की मांग की है। जिला प्रशासन से अमित जोगी ने बतााय कि चार महीने बाद भी किसानों को क्लेम का भुगतान नहीं किया गया है। यदि एक महीने में किसानों की समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              अमित जोगी, धरमजीत सिंह, सियाराम कौशिक अनिल टाह वाणी राव की अग्रवाई में आज जनता कांग्रेस के नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। जिला प्रशासन पर किसानों के फसल बीमा योजना तहत क्लेम का भुगतान करने दबाव बनाया। अमित जोगी ने जिला प्रशासन के नाम राज्यपाल को पत्र दिया।

                     पत्रकारों से चर्चा करते हुए अमित जोगी ने कहा कि जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना के समय किसानों को सब्जबाग दिखाया गया। ऋणी किसानो से फसल बीमा की प्रीमियम राशि खातों से काटा गया। अऋणी किसानो से कृशि विभाग के कर्मचारियों ने घूम घूमकर फसल बीमा प्रीमियम भरवाया। लेकिन चार महीने के बाद भी किसानों को एक रूपया नहीं दिया गया।

                                           अमित जोगी ने कहा कि चार महीना बीत जाने के बाद भी मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित किसानो के क्लेंम का निराकरण नहीं किया गया है। किसान आक्रोशित और चिंतित हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नेता ने कहा कि यदि एक महिने में किसानो को क्लेम राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो राज्य में विधानसभा स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

                          कलेक्टर घेराव कार्यक्रम के दौरान ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, शहजादी कुरैशी,टिकेश प्रताप सिंह, बृजेश साहू, विकास दुबे, गोविंद सेठी, अंकित गौरहा,समीर अहमद, जीतू ठाकुर, विशम्भर गुलहरे, मार्गेट बेंजामिन,विक्रांत तिवारी,बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
close