अमित जोगी मेकाहरा में दाखिल…डॉक्टरों की टीम कर रही जांच…मां, पत्नी समेत लोरमी विधायक भी मौजूद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

 बिलासपुर— जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी अपोलो बिलासपुर से रवाना होकर करीब दो घंटे बाद रायपुर सेन्ट्रल जेल पहुंचे। आमद दर्ज के बाद अमित जोगी को मेकाहारा इलाज और जांच के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया। पहले तो अमित जोगी का सेन्ट्रल जेल में ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड दाखिल किया गया। इस दौरान पांच डॉक्टरों की टीम पहले से ही अस्पताल में तैनात थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        अमित जोगी को अपोलो बिलासपुर से सीधे रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल में दाखिल कराया गया। अपोलो से रवाना होने के दो घंटे अमित जोगी की एम्बुलेन्स रायपुर केन्द्रीय जेल पहुंची। एम्बुलेन्स के जेल पहुंचते ही जोगी को सुरक्षा के बीच उतारा गया। जेल में आमद दर्ज के बाद स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। इसके कुछ देर बाद अमित जोगी को डॉक्टरों और पुलिस की निगरानी में मेकाहरा ले जाया गया।

                 जोगी को सीधे इमरजेन्सी वार्ड में दाखिल कर डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने इलाज और परीक्षण का कार्य शुरू किया। इसके पहले डॉक्टरों ने अपोलो की फाइल को भी झांका। इस दौरान सेन्ट्रल जेल रायपुर से लेकर मेकाहारा अस्पताल तक अमित जोगी मां रेणु जोगी,पत्नी ऋचा जोगी, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, अमित जोगी के खास सलाहकार समीर अहमद बबला भी मौजूद रहे।

                                   बताते चलें कि अमित जोगी के खिलाफ भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने फरवरी में गौरेला थाने में जन्मस्थान और जन्म तारीख को लेकर एफआईआर दर्ज कराया थी। करीब पांच महीने बाद समीरा पैकरा ने कार्रवाई को लेकर आदिवासी समाज के साथ बिलासपुर में एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग की थी। धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन अमित जोगी को गिरफ्तार कर पुलिस गौरेला थाना ले गयी। इसके बाद जोगी को न्यायायिक रिमाण्ड पर गोरखपुर उप जेल भेज दिया गया।

                                                       जेल में रहते हुए जोगी ने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की। तीसरे दिन अमित जोगी को सेनेटोरियम में प्राथमिक उपचार के बाद 6 सितम्बर को सिम्स रिफर किया गया। सिम्स ने 6 और 7 सितम्बर की दरमियानी रात अमित जोगी को रिफर कर दिया। तीन चार दिन बाद अपोलो ने अमित जोगी को अपोलो ने दिल्ली स्थित मेदान्ता अस्पताल रिफर किया। मेदान्ता रिफर होने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कमेटी की टीम अपोलो पहुंची। टीम की रिपोर्ट के बाद अमित जोगी को प्रशासन ने रायपुर के लिए रिफर करने को कहा। बुधवार को अमित जोगी अपोलो से रायपुर केन्द्रीय जेल पहुंचे। इसके बाद जोगी को केन्द्रीय जेल में आमद दर्ज होने के बाद मेकाहरा के इमरजेन्सी वार्ड में दाखिल कराया गया। फिलहाल जोगी की स्वास्थ्य जांच पड़ताल चल रही है।

                   मेकाहारा अस्पताल के बाहर जनता कांग्रेस नेता लगातार पल पल की सूचना पर कान लगा कर बैठे हैं।

close