रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के महा संपर्क अभियान की मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र की संयुक्त बैठक भोपाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन (सह) सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, सह संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, सांसद रमेश बैस, विष्णु देवसाय, मंत्रीगण रामसेवक पैकरा, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रमशीला साहू, सहित जिला महासंपर्क अभियान प्रभारी,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष शामिल हुए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया। श्री कौशिक ने छत्तीसगढ़ में चल रहे महासंपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी केन्द्रीय नेतृत्व को दी।