अमृत योजना से बिलासपुर को दोहरा लाभ….महापौर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

kishor rayबिलासपुर– बिलासपुर को लगातार स्मार्ट सिटी के लिए जनता से समर्थन मिल रहा है। लोगों का सहयोग मिलता रहा तो हम बिलासपुर को सुन्दर और लोगों की आकांक्षाओं के अनुकूल शहर बनाएंगे। महापौर किशोर राय ने कहा कि खुशी की बात है कि सरकार ने बिलासपुर को अमृत योजना के अन्दर भी स्थान दिया है। अब बिलासपुर ना केवल स्मार्ट बनेगा बल्कि प्रदेश का सबसे सुन्दर शहर भी बनेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   महापौर किशोर राय ने बताया कि एक लाख से अधिक आबादी होने के कारण बिलासपुर को अमृत योजना में शामिल किया गया है। शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के बाद अमृत योजना के रूप में दूसरा तोहफा मिला है। इस योजना में शामिल होने से शहर का कोई भी हिस्सा चहुंमुखी विकास से अछूता नहीं रहेगा। महापौर ने बताया कि निगम कमिश्नर रानू साहू स्मार्ट सिटी को लेकर लगातार मेहनत कर रही है। उनकी मेहनत और शहरवासियों के सहयोग से निकाय मंत्री का सपना साकार होगा।

                           किशोर राय ने बताया कि शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक,सफाई और अतिक्रमण है। इस पर धीरे-धीरे कन्ट्रोल किया जा रहा है। उसका परिणाम भी सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि शहर की गंदगी को ठिकाने लगाने की व्यवस्था पहले से ही तय कर लिया गया है। उस दिशा में तेजी से काम भी चल रहा है। किशोर ने बताया कि जल आवर्धन और सीवरेज हमारी ताकत है। उसी ताकत के साथ स्मार्ट सिटी पर काम करेंगे। अधूरी योजनाओं को भी पूरा करेंगे।

                          किशोर राय ने बताया कि जिस प्रकार सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए आटो रिक्शा दिया है। इसी तरह महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार ने सिटी बस में महिला कंडक्टर रखने का निर्णय लिया है। लोग महिलाओं की शक्ति का सम्मान करेंगे। जल्द ही बिलासपुर की सिटी बसों में महिला कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

                      किशोर राय ने  नगर वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य का प्रतीक दशहरा सबके जीवन में खुशहाली लाए। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं.

close