अरपा को लहराते देखने…उमड़ी भीड़…झमाझम बारिश से लोगों में जगी उम्मीद….प्रकृति प्रेमियों ने की जमकर पोटोबाजी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पिछले दो दिनों से लगातार सालों से पासी अरपा में पानी बहते हुए देखा गया। सुबह से ही लोग अरपा को देखने से लोग रपटा और बड़े पुल के ऊपर पहुंच गए। अरपा को लहराते देख लोगों ने राहत की सांस ली। उपस्थित लोगों ने बताया कि अरपा में पानी बहते देख आंखों को संतोष हो रहा है। इस दौरान रिवर व्यू और पचरी घाट में भी जमकर भीड़ देखने को मिली।

                     पिछले दो दिनों से संभाग में लगातार झमाझम बारिश के बाद उमस में कमी आई है। इसके अलावा शहर वासियों को जब पता चला कि अरपा में पानी बहना शुरू हो गया है। सुनते ही लोगों की भीड़ बड़े पुल और रपटा पुल पर लग गयी। इस दौरान कई बार जाम की भी स्थिति बन गयी। लेकिन पुलिस प्रबंधन के चलते भीड़ होने से रोका गया। लोगो ने भी यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

                                    बताते चलें कि पिछले तीन साल से पर्याप्त पानी नहीं बरसने से लोगों ने अरपा को बहते नहीं देखा था। जिसके कारण बिलासपुर का जलस्तर भी नीचे चला गया। इसका खामियाजा लोगों को इस गर्मी में उठाना पड़ा है। खासकर अरपा के किनारे रहने वालों को भी भीषण जल संकट से गुजरना पड़ा। पिछले तीन सालों में कांग्रेस पार्टी ने अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में अरपा बचाओ अभियान चलाया। अरपा को जीवित करने कई प्लान भी तैयार किये गए। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने के से लेकर सदन से सड़क तक अरपा को जीवित करनी बातों को दुहराया।

                                                              इस बीच कई सामाजिक संगठनों ने बिलासपुरा की जीवन रेखा को धुंधलाते देख चिंता जाहिर की। संगठनों ने चौपाल, पदयात्रा कर जनमानस के बीच अरपा बचाओं संदेश दिया। प्रशासन से मुलाकात कर अरपा को बचाए जाने की गुहार लगाया। इस बीच सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने छठघाट पर दो दिनों तक सुबह तीन घंटे अरपा संरक्षण अभियान चलाया। दोनों दिन करीब हजार से अधिक लोगों ने श्रमदान कर अरपा बचाओं अभियान के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। कलेक्टर अलंग, निगम कमिश्नर पाण्डेय ने भी लोगों से एकजुट होकर अरपा को बचाने का संदेश दिया।

                 बताते चलें कि पिछले दो दिनों में बिलासपुर संभाग में जकर बारिश हुई है। खासकर मरवाही क्षेत्र में झमाझम बारिश ुहोने से पहाड़ों का पानी अरपा नदी में मिलकर बिलासपुर तक पहुंचा। स्थानीलय लोगों ने बहती अरपा को देखकर संतोष जाहिर किया है। साथ ही लोगों ने लहराती अरपा को कैमरे में भी कैद किया।

TAGGED: , , ,
close