अरपा तट विकास पर अमर को सीएम का समर्थन

BHASKAR MISHRA

IMG_3352 बिलासपुर—बिलासपुर स्थित अरपा के IMG_3294दोनो ओर 14 किलोंमीटर सुन्दर चौपाटी बनाने का समर्थन करता हूं। अरपा के दोनों तरफ सुन्दर तट बनाया जाएगा। आज बिलासपुर में 61 करोड़ 58 लाख की लागत से तैयार होने वाली विभिन्न योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ। अब गरीबों के घर का मीटर तेजी से नहीं घूमेगा। मीटर को अब गरीबों के अनुसार घूमना होगा। गरीबों का घर सामान्य बल्ब से नहीं बल्कि एलईडी बल्ब से रोशन होगा। यह बातें आज लोकसुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए अरपा तट पर कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             प्रेस वार्ता के बाद सीधे चौपाटी पहुंचे डॉ.रमन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान,नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,सांसद लखनलाल साहू, गृहनिर्माण मंडल के चैयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के 61 करोड़ 58 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उपस्थित लोगों को अच्छे कार्य के लिए बधाई भी दी।

              c_suraaj      मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होने कहा कि अरपा के दोनो तरफ 14 किलोमीटर चौपाटी की तर्ज पर विकास किया जाएगा। बजट कहीं भी आड़े हांथ नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल और भूपेन्द्र सवन्नी की अगुवाई में बिलासपुर तेजी से चहुंमुखी विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सासंद लखनलाल साहू की भी तारीफ की। उपस्थित लोगों से सीएम ने कहा कि अब गरीब के घर का मीटर तेजी से नहीं घूमेगा। साल में बीपीएल परिवार को तीन एलईडी बल्ब सरकार निशुल्क देगी। आठ वाट का एलईडी बल्ब पूरे घर को रोशन कर देता है। इससे ना केवल बिजली की बचत होती है बल्कि बिल भी कम आता है।  रोशनी भी होती है और बजट भी नहीं बिगड़ता । इस मौके पर डॉ.रमन सिंंह ने एलई़डी बल्ब की विशेषताओं का भी उल्लेख किया।

                          IMG_3347 मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम ने एक करोड़ की लागत से चौपाटी का विकास किया है। देखने ही लायक है। जल्द ही अरपा के दोनों तरफ चौदह किलोमीटर तक रिवर व्यू पर काम किया जाएगा। रमन सिंह ने लोगों को बताया कि  बिलासपुर सीपत बेलतरा मार्ग 13 किलोमीटर21 करोड़ , पेन्ड्री-कछार -लोफंदी मार्ग 9 करोड,पोलिटेक्निक भवन का निर्माण 8 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। यहां सड़कों का तेजी से विकास होगा। इस मौके पर उन्होने उपस्थित सभी नेताओं के योगदान की जमकर तारीफ की।

                    इसके पहले सभा को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि अरपा तट स्थित चौपाटी को देख मुख्यमंत्री ने जमकर तारीफ की है। हम उनके सामने तट के दोनों तरफ चौदह किलोमीटर तक रिवर व्यू का निर्माण का प्रस्ताव रखते हैं। यदि ऐसा हो गया तो अरपा का सौंदर्य देखने ही लायक होगा। जल का भी संरक्षण होगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अमर अग्रवाल ने कहा कि लोकसुराज अभियान का उद्देश्य योजनाओं के क्रिन्यवयन की समीक्षा करना है। अभियान के जरिए जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद करते हैं। योजनाओं का लाभ लोगों को मिल भी रहा है या नहीं। जानकारी लोकसुराज अभियान से हो जाती है। जनता की शिकायतों को घर पहुंचकर सरकार दूर करती है। लोकसुराज अभियान जैसे कार्यक्रम ने ही प्रदेश को विकास की गति दी है। भारत में प्रदेश के निरन्तर प्रगति का मंत्र लोकसुराज अभियान ही है।

                        IMG_3348       बिलासपुर के लिए अरपा वरदान है। जिस दिन इसके दोनो तरफ रिवर व्यू बन जाएगा। उस दिन बिलासुपर  का नाम देश ही नहीं दुनिया में होगा। अमर ने कहा कि एलईडी बल्ब वितरण का मूल उद्देश्य ना केवल बिजली का बचल करना है बल्कि गरीबों की जेब को सुरक्षित भी रखना है।

                              कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने श्रम विभाग, समेत कई विभागों को श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कृत  किया। जिला सहकारी बैंक के सीईओ और कलेक्टर अन्बलगन पी को जीरो धान खरीदी शार्टेज के लिए मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए प्रशस्ती पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रायगढ़ से सुराज अभियान शुरू किया। शाम बिलासपुर में हूं। कहीं से भी राशन और व्यवस्था की शिकायत नहीं मिली।

                                कार्यक्रम में,महापौर किशोर राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक साहू, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय,अपेक्स बैंक के चेयरमैन अशोक बजाज, कलेक्टर अन्बलगन पी.आई जी पवन देव,पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक,निगम कमिश्नर रानू, समेत कई आलाधिकारी उपस्थित थे।

close