अरपा पार के साथ किया सौतेला व्यवहार..

BHASKAR MISHRA

IMG-20170325-WA0734बिलासपुर—नागरिक सुरक्षा मंच ने अरपावासियों के साथ नूतन चौक पर प्रदर्शन किया। मंच पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन पर सरकंडा वासियों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर का अर्थ केवल कलेक्टर कार्यालय या फिर नदी पार की बसाहट नहीं बल्कि सरकंडा भी होता है। इस दौरान अमित तिवारी और गोपाल दुबे ने सरकंडा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त आडिटोरियम और गार्डन की मांग की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     नागरिक सुरक्षा मंच ने आज नूतन चौक पर प्रदर्शन कर अरपापार सरकंडा के साथ नगर निगम प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नागरिक सुरक्षा मंच के अध्यक्ष अमित तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के सारे रास्ते नदी पार आकर खत्म हो जाते हैं। सरकंडा में बच्चों के लिए एक भी गार्डन नही है। सर्वसुविधायुक्त आडिटोरियम की बात तो दूर एक सामान्य सा सभागार नहीं है। जिसके चलते सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी परेशानी होती है। जबकि नदी पर मात्र कुछ कदम की दूरी पर एक नहीं बल्कि सर्वसुविधायुक्त कई आडिटोरियम हैं।

               अमित ने बताया कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार, पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार, सिम्स आडिटोरियम इसमें प्रमुख हैं। इतनी सुविधाओं से जाहिर होता है कि सरकंडा को साथ निगम प्रसासन ने उपेक्षित बनाकर रखा है।

                  कांग्रेस युवा नेता गोपाल दुबे ने पत्रकारों को बताया कि सरकंडा वासियों ने प्रशासन से कई बार कई प्रकार की मांग की है। शायद ही कोई मांग अभी तक पूरा हुआ हो। गोपाल दुबे ने नूतन चौक से हटाए गए अतिक्रमण के बाद खाली मैदान में निगम प्रशासन से सर्वसुविधायुक्त गार्डन की मांग की। उन्होने कहा कि गार्डन बनने से बच्चों और बड़े बुजुर्गों को सबसे अधिक लाभ होगा।

                        भाषणवाजी के दौरान नागिर सुरक्षा मंच ने नूतन चौक में नाप जोख का विरोध किया। अमित और गोपाल ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के दौरान सभी विस्थापितों को अशोक नगर में बसाया गया है। 18 एकड़ जमीन खाली हो चुकी है। अब नाप जोख किया जाना समझ से परे है। मंच के नेताओं ने बताया कि सरकंडा में आडिटोरियम और गार्डन के लिए लड़ाई लडेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि सरकंडा की जनता सहयोग करेगी।

                          मालूम हो नूतन चौक में अतिक्रमण हटाने के बाद खाली जमीन में निगम प्रशासन ने सब्जी बाजार बनाने का फैसला किया था। किन्ही कारणों से फैसला बदलते प्रशासन ने खाली स्थान में  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को सौप दिया है। जमीन में अब फ्लैट और दुकान बनाने का फैसला किया गया है। जब नागरिक सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान कर्मचारी जमीन का नाप जोख में व्यस्त थे। मंच के नेताओं ने विरोध करते हुए कहा कि जमीन में ना तो फ्लैट बनेगा न दुकान…। यदि कुछ बनेगा तो आडिटोरियम या फिर गार्डन। प्रदर्शन के बाद मंच के नेताओं ने एडिश्नल कलेक्टर के.डी.कुंजाम को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद रमेश कुमार गुप्ता, राजू दुबे, गोपाल दुबे, सोहेल खलिक के अलावा अच्छी खासी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

close