अलग अलग ठिकानों से दो सटोरिया पकड़ाए..जुआ एक्ट में अपराध दर्ज..नगद और सट्टा पट्टी बरामद

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— मस्तूरी थाना क्षेत्र के दो गांव  में स्थानीय पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सट्टा पट्टी काटते दो आरोपियों को धर दबोचा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी दो अलग अलग गांवों में दो अलग कार्रवाई के दौरान पकड़ाए हैं।
 
        आईपीएल शुरू होने के साथ सटोरियों की सक्रियता बढ़ गयी है। वहीं मामले को लेकर पुलिस पहले से ही गंभीर है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सट्टा खिलाए जाने के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
 
               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से पता चला कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के  ग्राम पेंड्री और ग्राम कोसमडीह में सट्टा खिलाया जा रहा है। खबर मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी  फैजुल शाह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच छापामार कार्रवाई की।
 
           कार्रवाई के दौरान ग्राम पेंड्री से गोलू अनुरागी पिता श्याम अनुरागी उम्र 25 वर्ष को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पाया गया। मौके ले पुलिस ने नगद बरामदी के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावुा पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई में कोसमडीह से विनोद महेश्वरी पिता हरिहर महेश्वरी को भी सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया। सटोरिया के पास से सट्टा पट्टी और नगद बरामद किया गया।
 
                 पुलिस ने दोनो सट्टेबाजों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
TAGGED: ,
close