अलग अलग ठिकानों से लाखों की चोरी..सामान जब्त..खाया पिया नगद उड़ाया..4 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने विशेष कार्रवाई अभियान के तहत चार अलग अलग चोरी के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अलग अलग थानों में चार चोरियों को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास स्कूटी नगद और चोरी के अन्य सामानों को बरामद किया है। 
 
                  मामले में ओपी शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर चोरी और अन्य वारदातों पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की अलग अलग टीम आरोपियों और अपराधियों की धर पकड़ कर रही है ।इसी क्रम में  दो संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम मोनू तिवारी और विकास विश्वकर्मा बताया। दोनों ने बताया कि चार अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर सरकंडा थाना के तीन अलग अलग स्थानों को निशाना बनाया है।
                
                आरोपियों ने बताया कि नया सरकंडा चटर्जी गली निवासी रवि कुमार विश्वास के किराने दुकान में 2 जून को धावा बोला। ताला तोड़कर किराना सामान पार किया। इसके अलावा गल्ले से 1 हजार रूपयों पर भी हाथ साफ किया। इसके अलावा नाबालिगों के साथ मिलकर सिरगिट्टी में कामता बन्सोड़ पति नारायण बंसोड़ 5 जी एक्टिवा को 14 जुलाई को बन्नाक चौक से पार कर दिया।
      
             ओपी शर्मा ने जानकारी दी कि सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित एकता कालोनी में ओमप्रकाश साहू के पान दुकान की छत और ग्रिल उखाड़कर आरोपियों ने गल्ले में ऱखे सात हजार रूपयों पर हाथ साफ किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया है।  
 
       एडिश्नल एसपी के अनुसार आरोपियों ने 17 अगस्त की दरमियानी रात  लिंगियाडीह मोपका में स्थित भुवनेश्वर कश्यप के सेनेटरी दुकान को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने पन्द्रह हजार रूपयों के अलावा  चिल्हर और नगदी समेत कुल 45 हजार रूपयों की चोरी की है। 
 
          पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ सभी चोरी के सामानों को जब्त किया गया है। आरोपियों ने जानकारी दी कि ज्यादातर रूपयों को उन्होने खा पीकर खर्च कर दिया है। फिर भी बचे 33 हजार नगद बराम दिया गया है।
close