अलग-अलग राजनीतिक दलों के तीन विधायकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Chief Editor
1 Min Read

रांची।झारखंड में सोमवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के तीन विधायकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये विधायकों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी लेनिनवादी) के बगोदर से विधायक विनोद सिंह, अम्बा प्रसाद (कांग्रेस), बड़कागांव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांकी से विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता शामिल हैं। सभी विधायकों ने उन लोगों से कोविड जांच कराने का आग्रह किया है, जो पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close