अवस्थी और रात्रे ..बाढ़ नियंत्रण सेल के प्रभारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

nagar nigam 1बिलासपुर—संभावित बाढ़ जनित आपदा के मद्देनजर नगर पालिक निगम ने बाढ़ नियंत्रण सेल का गठन किया है। बाढ़ नियंंत्रण टीम के लिए विकास भवन में अलग से बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। टीम मिथलेश अवस्थी के प्रभार में काम करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                                 संभावित बाढ़ जनित आपदा के मद्देजनर निगम प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष विकास भवन स्थापित किया है। आयुक्त ने बाढ़ नियंत्रण प्रभार की जिम्मेदारी मिथलेश अवस्थी को दिया। बाढ़ नियंत्रण दल में उपायुक्त टामसन रात्रे को संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अरपा में संभावित बाढ़ और शहर में जल भराव की स्थिति के मद्देनजर निगम ने अधिकारियों को चौकन्ना रहने को कहा है। साथ ही बरसात के पहले नगर की नाले नालियों को दुरूस्त करने को कहा है।

निगम ने बाढ़ से संभावित प्रभावित क्षेत्रों और अन्य लोगों के लिए टेलिफोन नम्बर भी जारी कर दिया है। निगम आयुक्त के अनुसार संबावित आपदा को देखते हुए राहत के लिए लोग 07752-220531 पर मदद मांग सकते है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में निगम आयुक्त ने अधिकारियों को विभिन्न कार्यो और निराकरण के लिए तत्काल आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।

close