अवार्ड लेने के बाद शहर आए अमर…आतिशी स्वागत से भावुक हुए मंत्री..कहा..प्रधानमंत्री ने किया बिलासपुरियों का सम्मान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—प्रधानमंत्री के हाथों स्वच्छता अवार्ड लेने के बाद निकाय मंत्री अमर अग्रवाल पहली बार अपने शहर पहुंचे। अवार्ड जीतने के बाद पहली बार शहर पहुंचे अमर अग्रवाल का यूथ मोर्चा समेत भाजपा के सभी मोर्चा नेता और कार्यकर्ताओं ने  आतिशी स्वागत किया। नेताओं और गणमान्य नागरिको के साथ अधिकारियों ने निकाय मंत्री को दोहरी बधाई दी। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने इन्दौर में एलान किया गया कि बिलासपुर शहर ने सफाई अभियान में देश के कुल 4203 शहरो में 22 स्थाना हासिल किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    शहर और प्रदेश के लिए स्वच्छता अवार्ड लेकर पहली बार बिलासपुर पहुंचे निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया है। गणमान्य लोग मंत्री के निवास स्थान पहुंचकर बिलासपुर का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई दी है। अवार्ड मिलने के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता का साथ और विश्वास से सब कुछ संभव हुआ है। बिलासपुर को देश के 4203 शहरो में 22 स्थान मिला है। विश्वास है कि एक दिन हम नम्बर एक भी बनेंगे। चार हजार से अधिक शहरों के बीच छत्तीसगढ़ को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान हासिल होना गर्व की बात है। इसका श्रेय निश्चित रूप से बिलासपुर की जनता को जाता है। अमर ने कहा स्वागत और जनता प्यार मैं अभीभूत हूं। इसी प्यार से मुझे कुछ करने की शक्ति मिलती है। हमेशा की तरह आने वाले समय में जनता की सेवा करता रहूंगा। उन्होने कहा कि इन्दौर में प्रधानमंत्री के हाथों मिला सम्मान दरअसल बिलासपुर और प्रदेश की जनता का सम्मान है।

                    अवार्ड लेने के बाद पहली बार नगर आगमन पर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का राजीव गांधी चौक में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान अमर जिन्दाबाद के नारे भी लगे। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को 22वां स्थान होने का श्रेय अमर अग्रवाल को जाता है। उनके अथक प्रयास से ही बिलासपुर शहर को गौरव हासिल हुआ है। पहले हुए सर्वेक्षण में बिलासपुर को 179 स्थान मिला था। यदि आज सफाई अभियान में शहर का स्थान देश 22 वां है।  भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी और  कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा कर तथा फुलमाला पहनाकर अमर को बधाई दी। इसके बाद मंत्री के निवास स्थान पहुंचने तक लोगों ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।

                        इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मंत्री राहुल मुगल, पश्चिम मण्डल युवा मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य तिवारी, मुकेश अधीजा, अमरदीप बोलर, तामेश कश्यप, विनय अवस्थी, अमित चतुर्वेदी, अमित तिवारी, सन्नी रजक, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रोहित मिश्रा, महर्षि बाजपेयी, ऋषिभ चतुर्वेदी, धनंजय गोस्वामी, मोनु रजक, केतन सिंह, प्रशांत यादव, आशीष कोरी, संदीप तिवारी, अंचल दुबे, प्रीतम यादव, विशाल सारथी, लखन भगतानी, कलेश्वर सूर्यवंशी, संदीप तिवारी, प्रतीक तिवारी, शशांक चैहान, विराज, सचिन सोनी, दिपेश सोनी, अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
close