अशोक अग्रवाल होंगे नागरिक बैंक के चैयरमेन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20150908_133042बिलासपुर— बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक के निवर्तमान चेयरमैन अशोक अग्रवाल को एक बार फिर 10 सदस्यीय संचालक मण्डल ने सर्वसम्मति से चैयरमैन चुना है। आज शांतिपूर्ण हुए चुनाव में नागरिक सहकारी बैंक के चार बार संचालक रह चुके मनोज भण्डारी और दो बार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्वहन कर चुकीं कुमारी तृप्ति कोशरिया को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

           चुनाव अधिकारी महेन्द्र कुमार बन्दे की देखरेख में आज बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक का चुनाव शांति पूर्वक अंजाम तक पहुंचा। 10 सदस्यीय संचालक मण्डल ने अशोक अग्रवाल को निर्विरोध चेयरमैन चुना। उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज भण्डारी और तृप्ति कोशरिया को भी किसी विरोधी का सामना नहीं करना पड़ा।

             मालूम हो कि तीन सितम्बर को 10 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव निर्विरोध हुआ था। आज चुनाव अधिकारी महेन्द्र कुमार बन्दे के सामने चेयरमैन पद के लिए चार नामांकन दाखिल किया गया। सभी नामांकन बैध पाये गए। चारों नामांकन अशोक अग्रवाल के ही थे। विरोध में एक भी नामांकन नहीं होने के कारण बेन्दे ने अशोक अग्रवाल को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध विजेता घोषित किया। इसी प्रकार चार बार के संचालक पद पर रह चुके मनोज भण्डारी और दो बार उपाध्यक्ष रह चुकीं तृप्ति कोशरिया के खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। चुनाव अधिकारी ने दोनों को उपाध्यक्ष घोषित करते हुए बताया कि तृप्ति कोशरिया को अनुसूचित जनजाति कोटे से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

               मालूम हो कि तीन तारीख को हुए सहकारी बैंक के 10 सदस्यीय संचालक सदस्य अशोक अग्रवाल,अनिल खण्डेलवाल, राजेश्वरी जायसवाल, अलका शर्मा, नारायण आवटी, राजकुमार पमनानी, तिलक राम देवांगन, सोमनाथ यादव, हबीब मेमन, तृप्ति कोशरिया को निर्विरोध चुना गया था।

               चुनाव अधिकारी बेन्दे ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि के लिए अशोक अग्रवाल, अपेक्स बैंक में नागरिक बैंक प्रतिनिधि के लिए मनोज तिवारी और जिला सहकारी संघ के लिए हबीब मेमन को निर्विरोध चुना गया है।

close