अशोक विधानी की दबंगई…वाहन चालक को पीटा…वाहन चालकों ने कहा… बिना अधिकारी नहीं करेंगे काम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— नगर निगम सभापति अशोक विधानी एक बार फिर सुर्खियों में है। निगम सभापति पर एक्जीवेटर आपरेटर के साथ गाली गलौच मारपीट का आरोप लगा है। आपरेटर ने निगम सभापति की शिकायत अधिकारियों के अलावा मेयर और सौमिल रंजन की है। यद्यपि एक बार फिर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मामला दबने की वजाय गर्म होता जा रहा है। बहरहाल कर्मचारियों ने सभापति और निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वाहन चालकों के अलावा अन्य सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त से लिखित शिकायत कर कहा है कि वार्डों में काम उसी शर्त पर करेंगे जब जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर हो।

                         सरकारी कर्मचारियों से घर का काम करवाने और उसके साथ मारपीट के अलावा थाने में घुसकर आरक्षक से धमकी और मारपीट की घटना के बाद अशोक विधानी के साथ फिर एक और नया विवाद जुड़ गया है। एक्जीवेट चालक ने अशोक विधानी पर मारपीट और गाली गलौच का आरोप लगाया है। एक्जीवेटर चालक रामलाल विश्वकर्मा ने बताया कि अशोक विधानी के निर्देश पर वार्ड नम्बर 42 स्थित एक्जीवेटर लेकर सुबह 9 बजे हेमुनगर गया। पहुंचने में देर हो गयी। देखते ही सभापति अशोक विधानी ने आपा को दिया। गाली गलौच करने लगे। इतना ही नहीं उन्होने हाथ उठाया और धक्का भी दिया। धमकी भी दी कि यदि नौकरी करना है औकात रहना सीखो। इस दौरान में दुहाई देता रहा लेकिन सभापति ने एक नहीं सुनी।

                                     घटना के बाद रामलाल विश्वकर्मा पंप हाउस पहुंचा। मामले की जानकारी दुसरे वाहन चालकों को दी। वाहन चालकों ने इतना सुनते ही मोर्चा खोल दिया। सभापति की शिकायत लेकर मेयर के पास गए। वाहन चालकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक वार्ड में जिम्मेदार अधिकारी नहीं रहेगा काम नहीं करेंगे।

              शिकायत के बाद मेयर किशोर राय ने कहा मामले की गंभीरता से लिया जाएगा। बात मंत्री के सामने भी रखेंगे।

                 मालूम हो कि शुक्रवार को वार्ड नम्बर 42 में मंत्री का पदयात्रा कार्यक्रम था। मंत्री के डांट फटकार से बचने और नम्बर हासिल करने पदयात्रा से पहले अशोक विधानी ने वार्डों की सफाई के लिए एक्जीवेटर लेकर पहुंचने के लिए कहा था। एक्जीवेटर चालक को पहुंंचने में थोड़ी देर हुई। अशोक विधानी ने सबके सामने चालक रामलाल विश्वकर्मा पर हाथ उठा दिया।

      विधानी की पहले से शिकायत

                   मालूम हो कि सभापति अशोक विधानी इसके पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होने तोरवा थाना में घुसकर आरक्षक की। जुआ और मारपीट के  आरोपियों को खुलेआम थाने से भगाया। बाद में मामला किसी तरह शांत हुआ। आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। इसके अलावा विधानी ने निगम के 6 सफाई कर्मचारियों को घर का काम लेकर निगम से वेतन दे रहे थे। मामले की शिकायत कर्मचारियों ने मेयर और आयुक्त से की। मारपीट किये जाने का आरोप भी लगाया था।

close