अस्थायी गौठान में 50 गाय की मौत.. मेड़पार तखतपुर विकासखण्ड की घटना ..अधिकारियों के फूलने लगे हाथ पैर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)—बहुत बड़ी खबर है। मेड़पार में 50 गायों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है मौके पर करीब 120 थी। लगभग 50 गाय की मौत हो चुकी है। खबर के बाद इलाके में सनसनी और तनाव दोनो ही है। मामले में फिलहाल जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी फोन उठाने से बच रहे हैं। या फिर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। 
 
          तखतपुर विकासखण्ड से बहुत बड़ी खबर आ रही है। मेड़पार बाजार पुराना ग्राम पंचायत भवन में रखी गयी 120 गाय में से लगभग 50 की मौत हो चुकी है। गायों की मौत की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।
 
              जानकारी देते चलें कितखतपुर विकास खण्ड में आने वाले ग्राम पंचायत मेड़पार बाजार मैं गौठान नहीं है। इसके चलते सभी गायों और अन्य गाय वंश की आवारा मवेशियों को सरपंच और सचिव ने ग्राम पंचायत के पुराने जर्जर भवन में घेर रखा था।
 
                 लोगों की माने तो कोरोना वायरस के चलते ग्राम पंचायत के पुराने जर्जर भवन के मैदान को ही सरपंच और सचिव ने अस्थायी गौठान बनाया है। यहां करीब 120 गायों को घेरकर रखा गया है। बीती रात इनमें से करीब  50 गायों की अचानक मौत हो गयी।
 
                ग्राम पंचायत के स्थानीय  निवासी विनोद धृतलहरे ने बताया कि उसकी तीन मवेशियों को भी एक दिन पहले यहीं रखा गया है।तीनों मवेशी की मौत हो चुकी है। सरपंच के अनुसार उसने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है।
    
        बहरहाल  सुबह-सुबह गायों की मरने की खबर के बाद इलाके में आक्रोश है। खबर के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
close