आईआईटी करेगा अल्तमस..कहा…इंजीनियर बनकर करूंगा देश सेवा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170427-WA0007बिलासपुर— भारत माता के छात्र अल्तमस साबिर ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। अल्तमस की सफलता पर बिलासपुर झूम रहा है। तालापार स्थित घर में ईंद का जश्न है। अल्तमस ने सफलता श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। अल्तमस बड़ा होकर  इंजीनयर बनना चाहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      भारत माता के छात्र अल्तमस बारहवी बोर्ड में 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल माता पिता और बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया है। अल्तमस आईआईटी करना चाहता है। बड़ा होकर इंजीनियर बनने का ख्वाब रखता है। अत्लमस के दिल में देश सेवा का का जज्ज्बात है। माता पिता के ख्वाब को पूरा करना चाहता है। अल्तमस ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन में छोटा है। दिन में आठ घंटे की पढ़ाई करता है। पिता का नाम मोहम्मद जलालुद्दीन और माता का नाम अफरोज बानो हैं।

                     अल्तमस ने बताया कि उसका घर तालापारा स्थित तैयब चौक में है। घर में सभी लोग मेरी पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं। पिता मोहम्मद जलालुद्दीन का परसदा में अटोमोबाइ्ल्स की रिपेयरिंग दुकान है। माता अफरोज गृहणी है।

          पिता जलालुद्दीन और माता अफरोज ने बताया कि अल्तसमस बचपन से ही मेधावी छात्र है। हम लोग और परिवार के सभी सदस्य उसे पढ़ा लिखाकर अच्छा इंसान और बड़ा आदमी बनना देखना चाहते हैं। अल्तसमस ने हमेंशा से परिवार के सम्मान को बढ़ाया है। उम्मीद नहीं थी लेकिन उसने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

close