IAS जनक पाठक पर दुष्कर्म का अपराध..महिला ने लगाया गंभीर आरोप..SP ने दिया चार्ज का आदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत में बताया कि आईएएस पाठक ने 15 मई को अपने चैम्बर में दुष्कर्म किया। महिला ने जानकारी दी कि  पाठक ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सम्बन्ध बनाया। इस दौरान तात्कालीन कलेक्टर ने एनजीओ के लिए काम देने का आश्वासन भी दिया। लेकिन बाद में मुकर भी गए।जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक के खिलाफ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने एफआईआर दर्ज का आदेश या है। जनक पाठक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हात्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                बताते चलें कि जनक पाठक 2007 बैच के आईएएस हैं। हाल ही में पाठक का स्थानांतरण जांजगीर से मंत्रालय में हुआ है। एक महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत और प्रमाण के साथ बताया कि तात्कालीन कलेक्टर जनक पाठक ने उसके साथ एनजीओ के लिए काम दिलाने कई बार रेप किया। 15  मई को सबसे पहले चैम्बर में ही दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि  जनक पाठक उसकी मोबाइल पर अश्लील फोटो भी भेजते थे। उसने जनक पाठक के साथ मोबाइल पर बातचीत की रिकार्डिंग भी की है। महिला ने शिकायत के समय रिकार्डिंग और फोटो दोनों वर्तमान कलेक्टर के हवाले किया है।

Join Whatsapp Group यहाँ क्लिक करे

                महिला ने बताया कि जब जनक पाठक ने उसका काम नही किया। साथ ही उसने दूरियां भी बनायी। लेकिन उन्होने सम्बन्ध बनाने के लिए मोबाइल से लगातार सम्पर्क किया। विऱोध करने पर उन्होने पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसका पति सरकारी नौकरी करता है। जनक पाठक ने पति को बर्खास्त करने की धमकी दी। महिला ने जानकारी दी किवह जनपद भी सदस्य रह चुकी है। बावजूद इसके कलेक्टर की दबंगई के सामने चुप रही। चाहकर भी कलेक्टर की धमकी के चलते रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पायी।  अब जबकी जनक पाठक  यहां से चले गए हैं..इसलिए रिपोर्ट लिखाने की साहस जुटा पायी हूं।  

              महिला की शिकायत पत्र और प्रमाण को जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने पुलिस कप्तान पारूल माथुर को भेजते हुए कार्रवाई और उचित कदम उठाने को कहा। पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने थाना को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

एफआईआर दर्ज

                  मामले में जांजगीर पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि आईएएस जनक पाठक बाद एफआईआर चार्ज का आदेश दिया गया है। महिला की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। प्रमाण को जांच किया जाएगा।

close