आईबीईए सचिव ने कहा..राष्ट्र सेवा ही संगठन का मोटो..संघर्ष ही हमारी पूंजी ..कोरोना संकट में भी हौसला बरकरार

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—–ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज़ एसोसियेशन ने कोरोना वायरस महामारी के बीच भारी व्यस्तता में मनाया। छत्तीसगढ़ बैंक एम्पालइज एसोसिएशन जिला सचिव एनवीवी राव ने बताया कि 75 वे स्थापना दिवस पर क्रांतिकारी अभिवादन के साथ सभी बैंकर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
 
               राव ने बताया कि आईबीईए की स्थापना 74 साल पहले 20 अप्रैल 1946 को कलकत्ता में हुई थी। किसी भी संगठन का 75 वां स्थापना दिवस मनाना अपने आप में महत्वपूर्ण है। बैंक कर्मचारियों का यही एक ऐंसा संगठन है जिसका अपने संघर्षों और ढेर सारी उपलब्धियों का इतिहास है। पदाधिकारियों की निस्वार्थ सेवाओं, संघर्षों और कुर्बानियों से संगठन के इतिहास के पन्ने भरे हैं। सभी राजनैतिक विचारधाराओं, धर्मों, जाति और क्षेत्र के व्यक्ति संगठन के सदस्य हैं। संगठन की ताकत, गौरव, और सम्मान का मुख्य कारण इसके सदस्यों की इसके प्रति अटल निष्ठा, भरोसा, प्यार, स्नेह, दृढ़- विश्वास, प्रतिबद्धता एवं समर्पण है।
 
           स्थापना दिवस पर राव ने बताया कि संगठन एक सेना है । जिसके सिपाही सम्पूर्ण देश में फैले हुए हैं। संगठन के साथ हर समय खड़े हैं। हाल ही के वर्षों में नई पीढ़ी के लाखों युवा साथी संगठन से जुड़े हैं। सभी लोग संगठन के हर कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान कर रहे है। सही मायने में सभी युवा साथी संगठन का भविष्य है।
 
                महान अतुलनीय संगठन के सदस्य होने पर हमे गर्व है। बैंकिंग उद्योग में ट्रेड यूनियनों की स्थापना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, द्विपक्षीय समझौता वार्ता प्रणाली, बैंकों के निदेशक मंडल में कामगार निदेशक की नियुक्ति, मूल्य सूचकांक से जुड़ा महगाई भत्ता, पेंशन एवं बैंक कर्मियों को प्राप्त हो रहीं अन्य सुविधाएं इस महान संगठन की देन है। बैंकिंग उद्योग में बैंक कर्मियों के अधिकारों और सुविधाओं को हासिल करने और बैंकिंग उद्योग की बेहतरी के लिए सबसे ज्यादा राष्ट्र व्यापी हड़तालें करने का रिकार्ड भी आईईबीए के नाम दर्ज है। संगठन बैंक कर्मियों की एकता, संघर्षों, उम्मीदों,आकांक्षाओं एवं उपलब्धियों का प्रतीक है। आज हम उन सभी नेताओं को सलाम करते हैं। जिन्होंने संगठन को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
 
            राव ने बताया कि हम शपथ लेते हैं कि भरोसेमंद संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की, इसे और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने की,अपने देश- जनता- बैंकिंग उद्योग और  बैंक कर्मियों के भविष्य की बेहतरी के लिए काम करेंगे। बैंक के ग्राहकों को बेहतर, त्वरित और उत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करेंगे।
close