आक्रोश के बाद बैकफुट पर संयुक्त अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

traffic .,s.बिलासपुर— नवरात्री में महामाया धाम पदयात्रियों के लिए लगाए गए सेवा पण्डाल को ट्रैफिक पुलिस ने उखाड़कर फेंक दिया । विरोध के बीच पुलिस ने अभियान बंद संयुक्त अभियान वापस लेना पड़ा। डीएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि पंडाल उखाड़ने के लिए नहीं बल्कि सड़क से हटकर लगाने को कहा गया है। ताकि किसी पदयात्री को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सोशल मीडिया में खबर को गलत चलाया गया। जबकि निगम के साथ  अभियान को भक्तों को परेशानी से बचाने के लिए चलाया जा रहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  हर साल की तरह इस बार महामाया चौक से रतनपुर के बीच मातारानी के सेवकों ने सड़क पर पंडाल लगाया। यातायात पुलिस और निगम प्रशासन की टीम ने आज यकायक पंडाल को उखाडना शुरू कर दिया। खबर लगते ही भक्तों और सेवकों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर ट्रैफिक डीएसपी की कार्रवाई को लोगों ने जमकर विरोध किया। इसके पहले मामला बिगड़ता पुलिस प्रशासन ने पंडाल के खिलाफ कार्रवाई को रोक दिया।

                           लोगों के विरोध को देखते हुए डीएसपी मधुलिका सिंंह ने बताया कि पंडालों को सड़क छोड़ कर किनारे लगाने को कहा गया है। जिससे आने जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मालूम हो कि हर साल भक्तों का जनसैलाब महामाया दर्शन करने जाता है। खासकर सप्तमी को भीड रहती है। भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात को लेकर कई स्वयंसेवी संस्था और समाजसेवक सड़क किनारे टैंट लगाकर सेवा देते हैं। सेवा मे भंडारे से लेकर सभी सभी प्रकार की व्यवस्था होती है।

               लेकिन अचानक नगर निगम और यातायात अमले ने पंडाल को उखाड़ना शुरू कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से लोगो ने यातायात पुलिस और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते का विरोध किया। कुछ लोगो ने इस इस अभियान को हिन्दुओ की आस्था के साथ खिड़वाड़ होना बताया।आक्रोशित लोगों को मधुलिका सिंह ने बताया कि भण्डारा कराने वालो ने सड़क से लगा कर टैंट बनाया है। भक्तों को आने जाने में परेशानी होगी। जाम की स्थिति भी बनेगी। इस कारण इस पंड़ालो को सड़क से कुछ देर लगाने को कहा है।

             इस बीच मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने अभियान पर रोक लगा दिया। साथ ही लोगों से पुलिस व्यवस्था को समर्थन देने को कहा।

close