आगामी पीढ़ी को देंगे स्मार्ट सिटी का तोहफा– बोरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

smart city ke sambnadh me baithak sambhagayukat shri bora dwara (3)बिलासपुर—कलेक्टोरेट के मंथन सभागार में स्मार्ट सिटी के संबंध में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, मीडिया की परिचर्चा संभागायुक्त सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर महापौर  किशोर राय, कलेक्टर अन्बलगन पी, आयुक्त नगर निगम रानू साहू पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  संभागायुक्त बोरा ने कहा कि स्मार्ट सिटी बिलासपुर का विकास स्थानीय नागरिकों के सहभागिता से उनके सहूलियत और अपेक्षा के अनुरूप तैयार होना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  मंथन सभागार में स्मार्ट सिटी पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस गणमान्य नागरिकों,निगम कर्मचारियों,अधिकारियों और पत्रकारों विशेष रूप से उपस्थित थे। चर्चा के दौरान संभागायुक सोनमणि वोरा ने कहा कि बिलासपुर का विकास उसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते किया जाए। आने वाली पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ, स्वस्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर  बिलासपुर का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए प्रत्येक नागरिकों की अलग-अलग अवधारणाएं हो सकती है। नगर का विकास प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में हो, जहां लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं  शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग के साथ एक नये नगर के रूप में सुंदर एवं व्यवस्थित हो। पर्यटन और पर्यटकों के अनुकूल जगह उपलब्ध हो। स्वयंसेवी और समाजसेवी लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। शहर का विकास अरपा विकास, मास्टर प्लान के अनुरूप स्मार्ट सिटी तकनीक दृष्टि से सभी मानकों को पूर्ण करता नागरिकों के अनुकूल हो। उन्होंने नागरिकों को लिखित में भी सुझाव देने का आव्हान किया।
कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा में मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति को सुलभ हो। नगर का विकास नागरिकों के अपेक्षा के अनुरूप संतुलित ढंग से हो। उन्होंने कहा कि यह परिचर्चा गोष्ठी स्मार्ट सिटी के परिकल्पना, अधोसंरचना के सुझाव के लिए रखी गई है। इसमें सबकी सहभागिता आवश्यक है।

                             कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्सलटेंट मनीष पिल्लेवार ने स्मार्ट सिटी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महापौर किशोर राय ने परिचर्चा में शामिल लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिलासपुर को आधारभूत संरचना को मजबूत बनाते हुए नये सिरे से विकास करने की जरूरत है। इसमें स्मार्ट सिटी की अवधारणाएं शामिल हैं। आयुक्त नगर निगम रानू साहू ने भी स्मार्ट सिटी के संबंध में जानकारी दी। परिचर्चा में लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, संभागीय चेम्बर्स ॉफ कामर्स के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, बेनी गुप्ता, डॉ. किरण देवरस, प्रकाश ग्वालानी, मुर्तजा वनक, आईएमए के डॉ. बुधिया, ने स्मार्ट सिटी के संबंध में अपने विचार रखे।

–00–

close