वेबवॉर से होगा अगले विधानसभा चुनाव का फैसला-बीजेपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
DSC_1654 बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी जिला आई.टी.सेल की पहली बैठक और कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक के पहले भाजपाइयों ने  भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। बैठक को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
                              उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया ऐसी शक्ति है जिसके जरिए सूचनाओं को तेजी से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़ना समय की मांग है। इसके माध्यम से मजबूत होकर संगठन और सरकार की बातों को आमलोगों तक आसानी के साथ पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। आने वाला विधानसभा चुनाव वेबवार का चुनाव होगा। जिसकी तैयारी हमें अभी से करनी होगी।
              आई.टी.सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवदत्त आर्य, राहुल डुकरे, राजेश साहू, कांतिश्याम पिपरहा ने कहा किDSC_1721 बूथ स्तर पर तकनीकी तौर पर और मजबूत होने की जरूरत है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद हमेशा रहे। कार्यसमिति के सदस्यों ने इस दौरान जिलेभर से पहुंचे आईटी सेल के पदाधिकारियों से कामकाज के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि भाजपा अधिक मजबूत बने इसके लिए विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठवन किया गया है। आईटी सेल का गठन भी इसी विचार का एक हिस्सा है। आईटी सेल का काम हमारी विचारधारा के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।

                     आई.टी.सेल जिला संयोजक राज यादव ने कहा कि जिम्मेदारी बढ़ जाती है जब सूचनाओं की सही जानकारी देते हैं। आज का युग समय के साथ चलने का है। काम में गति हो वर्तमान की मांग है हम सब भारतीय जनता पार्टी के अंग हैं और हमारा यह दायित्व है कि विचारधारा को बेहतर तकनीक के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं।

                     बैठक का संचालन आई.टी.सेल के सहसंयोजक आशीष पटेल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
close