आग में झुलसे पति और पत्नी..हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BURNबिलासपुर—तालापारा में आग की चपेट में आने से एक जोड़ा बुरी तरह से झुलस गया है। बुरी तरह से झुलसे जोड़े को उपचार के लिए सिम्स में दाखिल कराया गया है। जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालापारा निवासी प्रदीप यादव शाम को आफिस से आने के बाद अपनी पत्नी कविता यादव से चाय नास्ता बनाने को कहा। इसके बाद वह बाथरूम चला गया। किचन से कविता की चीखने की आवाज सुनकर  प्रदीप बाथरूम से निकला। किचन में पहुंचने पर उसने देखा कि पत्नी आग की चपेट में है। वह  धू-धू कर जल रही है।

प्रदीप आग बुझाने का प्रयास करने लगा।  जिसके चलते वह भी आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। कमरे से उठते धूंए और पति पत्नी की आवाज सुनकर मोहल्लेवासी मकान में दाखिल हुए। पति और पत्नी को जलते देखा और किसी तरह आग को बुझाया। इस दौरान सूचना मिलते ही  संजीवनी पहुंच गयी। 108 के सहयोग से दोनो को उपचार के लिए  सिम्स भेजा गया। आग से पति पत्नी की झुलसने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौंके पर पहुंच गयी। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मामले में जांच के बाद ही आग लगने की सही जानकारी मिल सकेगी। बहरहाल दोनों का इलाज सिम्स में चल रहा है।

Share This Article
close